फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thousands of new ration cards became shopieaces

हजारों नए राशन कार्ड बने शोपीस

Sat, 16 May 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
thousands of new ration cards became shopieaces
thousands of new ration cards became shopieaces
लॉक डाउन के दौरान जारी हुए हजारों नए राशनकार्ड शोपीस बने हैं। बढ़ी यूनिटों के अनुरूप खाद्यान्न का आवंटन न होने से नए राशन कार्ड धारकों को मई महीने की शुरुआत में नियमित गेहूं-चावल नहीं मिला। अब मुफ्त प्रति यूनिट पांच किलो चावल और एक किलो प्रतिकार्ड चना मिलने में भी संकट है। राशन न मिलने से दिक्कत का समाना कर रहे भटकने को मजबूर हैं। कार्ड धारकों की पूछताछ से पार्षद , जनप्रतिनिधि और हुज्जत से कंट्रोल के दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आपूर्ति विभाग ने पुराने राशनकार्डों की यूनिटों के आधार पर ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गेहूं, चावल उपलब्ध कराया है। अब 15 तारीख से मु्फ्त चावल का वितरण शुरू हो गया । परेशानी यह है कि दुकानदारों को नए कार्डों में दर्ज यूनिटों के आधार पर राशन ही नहीं दिया गया है। जबकि कार्ड धारकों को मौखिक बताया जा रहा है कि कोटे की दुकान पर जाकर राशन ले लें।
विज्ञापन

कार्ड धारकों में बहुतेरे ऐसे हैं, जिनके मोबाइल पर कार्ड सक्रिय होने और राशन प्राप्त कर लेने का मैसेज आया है, लेकिन सस्ता गल्ला विक्रेताओं की पॉश मशीनों में उनका विवरण नदारत है। किसी का विवरण मिल भी गया तो उसके कार्ड की यूनिट का राशन नहीं मिला। लाइसेंसी भी परेशान हैं कि करीब 30 फीसदी बढ़ी यूनिटों पर पुराने कार्ड धारकों की यूनिटों के आधार पर मिला राशन उन्हें कैसे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर लाइसेंसियों से नए कार्ड धारक हुज्जत कर रहे हैं। नए कार्डो पर राशन आवंटन के बारे में आपूर्ति विभाग के अफसर चुप्पी साधे हैं। पार्षद दुकानदारों पर दबाव बना रहे हैं, सभी को राशन दिया जाए, वह नए हों या पुराने राशनकार्ड धारक हों।
जानकारी के मुताबिक नए कानून के मुताबिक प्रक्रिया ऐसी है कि नया राशन कार्ड जारी होने के करीब 90 दिन बाद या इसी अवधि में ही उसके हिस्से का राशन आवंटित किया जाता है। खाद्यान्न आवंटन पर शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद ही कुछ किया जा सकता है।ऐसे में अप्रैल और मई में जारी कार्डों पर जून के पहले राशन मिल पाना मुश्किल होगा।
इस संबंध में नागरिक संघर्ष मोर्चा की शुक्रवार को कर्नलगंज बैठक हुई। बैठक के माध्यम से राशन के आवंटन और वितरण की विसंगति को दूर करने की मांग की गई। संयो जक शिवसेवक ने कहा कि लोग परेशान घूम रहे हैं। उन्होंने यूनिटों के आधार खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकी पीएम, सीएम की मंशा के अनुरूप लॉकडाउन में गरीबों को गेहूं, चावल मिल सके।

बैठक में पार्षद आनं द घिल्डियाल, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, अजय यादव, रंजन कुमार, सुशील कुमार, अमरजीत यादव, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश गंगा, चंद्र शेखर बच्चा, दिनेश गुप्ता छेदी आदि ने भी यूनिटों के आधार राशन आवंटन और सभी नए, पुराने राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed