फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of liters of diesel stolen by breaking the pipeline of Indian Oil corporation

इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर हजारों लीटर डीजल चोरी

Thu, 14 Jan 2021 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jan 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of diesel stolen by breaking the pipeline of Indian Oil corporation
kaushambi news - फोटो : prayagraj
कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियों गांव के समीप बुधवार रात बदमाशों ने इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में लीकेज कर हजारों लीटर डीजल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों ने लीकेज सही कराने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कानपुर से बरौनी के लिए इंडियन ऑयल ने पेट्रोल, डीजल व केरोसिन की पाइप लाइन बिछा रखी है। बुधवार रात चोरों ने जलालपुर बोरियों गांव निवासी शिवभूषण के अरहर के खेत में गड्ढा खोदकर डीजल की पाइप लाइन में करीब दो इंच का सुराख कर दिया। इसके बाद चैंबर बनाकर डीजल चोरी किया गया। ऑयल कंपनी के कंट्रोल रूम में चोरी की जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार को कंपनी के इंजीनियर नितिन सिंह व एलपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिवभूषण के अरहर के खेत में डीजल भरा हुआ था। जिस स्थान पर सुराख किया गया था, चोरों ने उसे मिट्टी से पाट दिया था। जेसीबी से खुदाई कराकर देखा गया तो चोरों ने दो इंच पाइप लाइन में सुराख करके तेल निकाला था। करीब 14 हजार से 30 हजार लीटर डीजल चोरी होने का अनुमान  है। इंजीनियर एलपी सिंह ने बताया कि चोर डीजल किसी टैंकर से भरकर ले गए होंगे। डीजल निकालने से पहले खेत में चैंबर बनाया गया था। पास में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली लिया गया होगा। कंपनी के लोगों ने पाइप लाइन की मरम्मत करने के बाद घटना की तहरीर कोखराज पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर कोखराज पीके राय का कहना है मामला संज्ञान में है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया अंजाम

पाइप लाइन में लीकेज करने वाले चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था। मौके पर तिरपाल भी मिला। इससे लग रहा है कि चोर पूरे इत्मिनान के साथ शिवभूषण के खेत में थे। पाइप लाइन काफी नीचे थे, सो उसे खोदने के लिए जेसीबी आदि का सहारा लिया गया होगा। अगर इंडियन ऑयल के कंट्रोल से चोरी की जानकारी नहीं होती तो अगले दिन भी चोर घटना को अंजाम दे सकते थे। इसी वजह से लीकेज लाइन के ऊपर मिट्टी भरी बोरी से उसे पाट दिया गया था।

पहले भी हो चुकी है घटना

कोखराज कोतवाली के परसरा  गांव के समीप करीब तीन साल पहले चोरों ने पेट्रोल की पाइप लाइन में लीकेज कर काफी तेल पार कर दिया था। इस घटना की रिपोर्ट कोखराज कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले का खुलासा अब तक नहीं किया। अब जलालपुर बोरियों में डीजल चोरी का मामला पुलिस के सामने चुनौती बनकर उभरा है।

कंपनी की टीम करती रही पेट्रोलिंग, चोर निकालते रहे तेल

कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अन्तर्गत जलालपुर बोरियों गांव के सामने रेलवे लाइन के नजदीक से इंडियन ऑयल की कानपुर से बरौनी के लिए पेट्रोल, डीजल व केरोसिन तेल पाइप लाइन गुजरती हैं। गांव के समीप पाइप लाइन में नोजल हैंडलवाल लगा कर बुधवार की रात में 2.13 बजे से 2.31 बजे के बीच हजारों लीटर तेल चोरी किया गया। जबकि ऑयल कंपनी की पेट्रोलिंग टीम उसी रात्रि में उस तरफ से 11:30 बजे गुजरी है और उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी भी नहीं हुई। वहीं, तेल चोरी करने के बाद चोरों ने उस जगह को छुपाने के लिए पहले उस पर प्लास्टिक की तिरपाल डाली, फिर मिट्टी से उस जगह को पाट दिया। इसके बाद सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भर कर उसके ऊपर रख दिया। ताकि किसी को उस जगह पर खुदाई का संदेह न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed