फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of girl students turned away and self centers allotted to students due to wrong code being entered.

UP Board : गलत कोड दर्ज होने से हजारों छात्राओं को दूर व छात्रों को आवंटित हो गए स्वकेंद्र

Sat, 22 Feb 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 07:04 PM IST
सार

शासन की ओर से 17 सितंबर 2024 को जारी आदेश में यह प्रावधान किया गया है कि परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए विद्यालयों की बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की जाएगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को जहां स्वकेंद्र/ स्थानीय केंद्र की सुविधा न दी जा सके।

विज्ञापन
Thousands of girl students turned away and self centers allotted to students due to wrong code being entered.
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

जेंडर कोड गलत दर्ज होने के कारण यूपी बोर्ड की हजारों छात्राओं को दूर-दराज व छात्रों को स्वकेंद्र आवंटित हो गए हैं। ऐसे में छात्राएं परेशान हैं। हालांकि, मामला संज्ञान में आने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र निर्धारण नीति के अनुरूप ही परीक्षाएं कराई जाएं।

विज्ञापन

शासन की ओर से 17 सितंबर 2024 को जारी आदेश में यह प्रावधान किया गया है कि परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए विद्यालयों की बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की जाएगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को जहां स्वकेंद्र/ स्थानीय केंद्र की सुविधा न दी जा सके, वहां उन्हें यथासंभव सात किमी की परिधि के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में जेंडर कोड गलत दर्ज होने से दूर-दराज के केंद्र आवंटित होने से छात्राएं परेशान हैं।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव भवगती सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी पत्र जारी किया है। कहा है कि शासनादेश के अनुसार छात्राओं को स्वकेंद्र व निकटस्थ, जहां पर संबंधित विद्यालय की अन्य छात्राएं हों, उसी केंद्र पर परीक्षाएं दिलाने की व्यवस्था की जाए। छात्र को जेंडर कोड त्रुटि के कारण स्वकेंद्र की सुविधा प्राप्त हो रही है तो उसे उसके विद्यालय के अन्य परीक्षार्थियों के लिए आवंटित केंद्र पर परीक्षा में शामिल कराया जाए। सचिव ने आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed