फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands of advocates out of voter list of High Court Bar Association, complaint to President, General Se

यूपी : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मतदाता सूची से हजारों अधिवक्ता बाहर, अध्यक्ष, महासचिव से शिकायत

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची से हजारों अधिवक्ता बाहर हो गए हैं। तकरीबन 17 हजार से अधिक अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य हैं लेकिन मतदाता सूची में इनकी संख्या सिर्फ 7100 रह गई है।

विज्ञापन
Thousands of advocates out of voter list of High Court Bar Association, complaint to President, General Se
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची से हजारों अधिवक्ता बाहर हो गए हैं। तकरीबन 17 हजार से अधिक अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य हैं लेकिन मतदाता सूची में इनकी संख्या सिर्फ 7100 रह गई है। सोमवार को हाईकोर्ट खुलने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। 

विज्ञापन


इस पर अध्यक्ष ने शिकायत करने वाले अधिवक्ताआें का नाम नई नियमावली के अनुसार जोड़ने के लिए कहा है। देर रात तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सिलसिला जारी रहा। कहा जा रहा है कि सोमवार देर रात तक एक अनुमानित सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद जो अधिवक्ता शिकायत करेंगे, उनके नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बार की ओर से दो दिन पहले ही मतदाता सूची जारी की गई है। इसमें तकरीबन 7100 अधिवक्ताओं केेनाम शामिल हैं। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष राधाकांत ओझा और महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन से आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, नई सूची में राज्य सरकार, केंद्र सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं तक के नाम नहीं है। प्रतिवादी अधिवक्ताओं के नाम भी छूटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के कार्यालय में ऐसी शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। कहा गया कि बार की नई नियमावली के मुताबिक जिन सदस्यों की सदस्यता अवधि तीस साल से अधिक हो चुकी है, उन्हें साल भर में पांच मुकदमों के दाखिल करने की बाध्यता नहीं रहेगी लेकिन, इस सूची से उनके नाम भी गायब है। 

महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कहा गया है और नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा हाईकोर्ट जल्दी ही एनआईसी सेंटर से प्रतिवादी अधिवक्ताओं केनामों की सूची मांगी गई है। सची मिलने के बाद उसे भी जोड़ा जाएगा। 

इसके बाद जिन भी अधिवक्ताओं की शिकायत होगी नियमानुसार उनके नाम जोड़े जाएंगे। अधिवक्ता काउंटर नंबर सात पर अपनी शिकायत अविलंब दर्ज करा सकते हैं। उधर, अध्यक्ष और महासचिव की ओर से कहा गया है कि चुनाव से संबंधित पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने वाले अधिवक्ता इसे हटा लें अन्यथा उनकेखिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नेत्र शिविर पांच और छह को
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पांच और छह जनवरी को पूर्व अध्यक्ष स्व.कंदर्प नारायण मिश्र की स्मृति में नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी के मुताबिक पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र की अगुवाई में न्यू कमेटी रूम में शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed