फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thousandas of twwets to the rejult to the cief minister for the rejult of lt grade teacher

रिजल्ट के लिए मुख्यमंत्री को हजारों ट्वीट

Mon, 17 Feb 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
thousandas of twwets to the rejult to the cief minister for the rejult of lt grade teacher
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हजारों ट्वीट किए गए। परिणाम के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने इस बार आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया है, सो 18 फरवरी को प्रदेश भर से अभ्यर्थी यहां जुटेेंगे और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी।
दो सबसे प्रमुख विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट आयोग ने अब तक जारी नहीं किया है। इन दोनों विषयों की परीक्षा में पेपर आउट प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ अब तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। वहीं, कई आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार और अभ्यर्थियों के बीच हुई कई चरणों की वार्ता के बाद भी अभ्यर्थियों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी 18 फरवरी से बेमियादी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले रविवार की शाम एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के हजारों अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग की। तमाम अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री

को ईमेल भी भेजा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री को भी रिजल्ट के लिए ट्वीट किया गया। सोशल मीडिया पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थियों से अपील की कि वे 18 फरवरी को प्रयारागज पहुंचे। रिजल्ट के लिए 18 को आयोग का घेराव किया जाएगा और इसके साथ ही बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान और मोर्चा प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि इस बार आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed