फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who showed the dream of a five trillion economy are imposing restrictions: Akhilesh Yadav

पांच ट्रिलियन इकॉनॉमी का सपना दिखाने वाले लगा रहे पाबंदियां : अखिलेश यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Those who showed the dream of a five trillion economy are imposing restrictions: Akhilesh Yadav
नीट पेपर लीक, अर्थव्यवस्था और पीडीए गठबंधन पर बोले सपा प्रमुख, डिप्टी सीएम पर भी कसा तंज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि देने शहर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था दोनों लड़खड़ा चुकी हैं। पांच ट्रिलियन इकॉनॉमी का सपना दिखाने वाले अब पाबंदियां लगा रहे हैं।
नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अब कोई परीक्षा बिना पेपर लीक के पूरी नहीं होती। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक करने वाले गिरोहों में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं और सरकार कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने और सोना कम खरीदने की अपील पर सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि यह अपील नहीं बीजेपी सरकार के पतन का एलान है। सरकार पांच ट्रिलियन इकॉनामी का सपना दिखा रही थी। वही अब लोगों को खर्च कम करने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था वहीं होती है जहां लोगों के हाथ में पैसा हो और वे खुलकर खर्च कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज मेट्रो का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय इसकी योजना तैयार हुई थी लेकिन मौजूदा सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्टूल वालों के लिए गद्दी तक नहीं लग पाई। पीडीए गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए ही सबसे बड़ा अलायंस है और जो भी इसमें आना चाहता है उसका स्वागत है।

पूजा पाल को मंत्री पद नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बना देना चाहिए। दो स्टूल वालों में से एक का स्टूल छीन लेना चाहिए। सपा प्रमुख ने प्रयागराज को शिक्षा, सौहार्द और निष्पक्ष पत्रकारिता की धरती बताते हुए कहा कि यहां की पत्रकारिता हमेशा सच बोलने का साहस रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed