{"_id":"5ea097088ebc3e907c684985","slug":"those-who-pelted-stones-at-meja-police-were-not-arrested-meja-news-ald274014290","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव करने वाले आरोपी पुलिस से कोसों दूर, नहीं पकड़े जा सके एक भी आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव करने वाले आरोपी पुलिस से कोसों दूर, नहीं पकड़े जा सके एक भी आरोपी
विज्ञापन
। कोंहड़ार कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी दो दिन बाद नहीं पकड़े जा सके हैं। पुलिस ने मामले में सात नामजद के अलावा आधा दर्ज अज्ञात कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज किया था। हमले के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं।
दो दिन पहले कोंहड़ार कस्बे में लॉकडाउन का पालन कराने मेजा पुलिस गई थी। पुलिस के मुताबिक, कस्बे में किराना कारोबारी भोला सोनी अपनी दुकान खोलकर कई ग्राहकों को जुटाया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भोला सोनी को दुकान बंद करने को कहा। इससे दुकानदार पुलिस से उलझ गया। परिजनों और कई कारोबारियों के साथ मिलकर पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने जीप में छिपकर अपनी जान बचाई। हमले में पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने भोला सोनी के अलावा उर्मिला सोनी, कप्तान, कल्लू, जितेंद्र सोनी, पंचू सोनी, मटर सोनी के अलावा आधा दर्जन अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ आईपीसी की दफा 188, 269, 353, 427, 507 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी पकड़ से दूर हैं। मेजा थाने के उप निरीक्षक कुमार शंकरम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है लेकिन वे घर छोड़कर फरार हैं।
पुलिस पर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पकड़ लिए जाएंगे।
नवीन नायक, सीओ मेजा।