फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who do not have Aadhaar will have to be deprived of schemes

जिनके पास आधार नहीं उन्हें योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित

Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Those who do not have Aadhaar will have to be deprived of schemes
आधार

पात्र होने के बावजूद हजारों लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। इनके पास आधार कार्ड ही नहीं है। मुश्किल यह कि लॉकडाउन की वजह आधार कार्ड बनाने का काम ठप है। वहीं प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल आधार कार्ड बनवाना उनकी प्राथमिकता में नहीं है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा केंद्र भी नहीं खोले जाएंगे। यानी, खुद के स्तर पर भी लोग आधार कार्ड नहीं बनवा पाएंगे।

विज्ञापन

55 हजार के नाम राशन कार्ड से बाहर

प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार अंत्योदय तथा विभिन्न विभागों में पंजीकृत पात्र गृहस्थी के कार्डधारकाें को मुफ्त राशन शुरू है। मंगलवार से केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत तीन महीने तक प्रति यूनिट पांच-पांच किग्रा चावल का वितरण शुरू होगा। इसका लाभ भी इन्हीं पात्रों को मिलेगा लेकिन 55 हजारों लोग पहले ही इससे योजना से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन


विगत छह महीने में जिले में 55 हजार लोगों के राशन कार्ड से नाम काट दिए गए हैं। इसकी मुख्य वजह आधार कार्ड का नहीं होना है। अब ये लोग सरकार की मुफ्त राशन कार्ड योजना से वंचित हैं। इनके अलावा हजारों ऐसे लोग हैं जिनके पास आधारकार्ड नहीं है। इसकी वजह से इनके राशन कार्ड नहीं बन पाए। ऐसे में पात्र होने के बावजूद ये लोग मुफत राशन वितरण योजना से वंचित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार की आर्थिक मदद से भी हैं वंचित

बड़ी संख्या में श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूर प्रदेश सरकार की एक हजार रुपये की योजना से वंचित हैं। मनरेगा में 1.87 लाख मजदूर पंजीकृत हैं लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में सक्रिय मजदूरों की सूची से बाहर हो गए हैं। इसकी मुख्य वजह इनके पास आधार कार्ड का न होना है। यही स्थिति श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की भी है। एक लाख से अधिक श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसकी वजह से इन्हें एक हजार रुपये नहीं मिल पाए। इनके पंजीकरण का नवीनीकरण कराने की योजना बनाई गई है लेकिन जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें इस योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed