{"_id":"587fc4de4f1c1b700df00b05","slug":"this-year-will-begin-and-construction-of-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष मंदिर का हर हाल में शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष मंदिर का हर हाल में शुरू होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला के परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर में आयोजित चिंतन शिविर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंथन हुआ। यहां विहिप पदाधिकारियों ने इस वर्ष हर हाल में राम मंदिर निर्माण शुरू किए जाने की वकालत की। तय हुआ कि इसकी रूपरेखा 25 जनवरी को संत सम्मेलन में तय होगी। बता दें कि विहिप के इस सम्मेलन में देश भर के तमाम संतों के शामिल होने की संभावना है।
परेड ग्राउंड में विहिप के काशी, अवध, कानपुर एवं गोरक्ष प्रांत के चिंतन शिविर में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय की देखरेख में हुए इस शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव में विहिप की भूमिका पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान राममंदिर को मुद्दा नहीं बनने दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस ओर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून पास करवाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की जाएगी कि इस मामले में हर रोज सुनवाई हो। उन्होंने बताया कि माघ मेला शिविर में 22, 23 एवं 24 जनवरी विहिप मार्ग दर्शक मंडल की भी बैठक होनी है। इसमें संत सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके बाद 25 को संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर संतों का विचार लिया जाएगा। चितंन शिविर में आज क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश जी, अमित पाठक आदि के साथ चारों प्रांत के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।