फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This year will begin and construction of temple

इस वर्ष मंदिर का हर हाल में शुरू होगा निर्माण

Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
This year will begin and construction of temple
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माघ मेला के परेड ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर में आयोजित चिंतन शिविर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंथन हुआ। यहां विहिप पदाधिकारियों ने इस वर्ष हर हाल में राम मंदिर निर्माण शुरू किए जाने की वकालत की। तय हुआ कि इसकी रूपरेखा 25 जनवरी को संत सम्मेलन में तय होगी। बता दें कि विहिप के इस सम्मेलन में देश भर के तमाम संतों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड  में विहिप के काशी, अवध, कानपुर एवं गोरक्ष प्रांत के चिंतन शिविर में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय की देखरेख में हुए इस शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव में विहिप की भूमिका पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान राममंदिर को मुद्दा नहीं बनने दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस ओर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी ने बताया कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से कानून पास करवाया जाए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की जाएगी कि इस मामले में हर रोज सुनवाई हो। उन्होंने बताया कि माघ मेला शिविर में 22, 23 एवं 24 जनवरी विहिप मार्ग दर्शक मंडल की भी बैठक होनी है। इसमें संत सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके बाद 25 को संत सम्मेलन में राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर संतों का विचार लिया जाएगा। चितंन शिविर में आज क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश जी, अमित पाठक आदि के साथ चारों प्रांत के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed