फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time on Raksha Bandhan, women will travel for free in roadways buses for two days

Prayagraj : रक्षा बंधन पर 19 अगस्त को महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी फ्री सफर, लखनऊ रूट पर सर्वाधिक बसें

Wed, 14 Aug 2024 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने इस बार भी बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात दी है। 19 अगस्त को महिलाएं सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। इसके अलावा यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने 17 से 22 अगस्त का सात रूटों पर बसों के 148 अतिरिक्त फेरे चलाने का भी एलान किया है।

विज्ञापन
This time on Raksha Bandhan, women will travel for free in roadways buses for two days
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने इस बार भी बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात दी है। 19 अगस्त को महिलाएं सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। इसके अलावा यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने 17 से 22 अगस्त का सात रूटों पर बसों के 148 अतिरिक्त फेरे चलाने का भी एलान किया है।

विज्ञापन

फ्री सफर की सुविधा 18 अगस्त की रात 12 बजे से बहाल हो जाएगी। यह 19 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि सर्वाधिक 34 फेरे लखनऊ रूट लगेंगे। इस अवधि में जो चालक एवं परिचालक छुट्टी नहीं लेते हैं, उन्हें प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। इसका लाभ संविदा चालक, परिचालक एवं वर्कशॉप में तैनात कर्मचारियों को भी मिलेगा। 

विज्ञापन

इन रूट पर लगेंगे बसों के अतिरिक्त फेरे

प्रयागराज-लखनऊ मार्ग : 34

प्रयागराज-अयोध्या मार्ग : 20
प्रयागराज-कानपुर मार्ग : 24

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग : 24

प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग : 26

प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग : 10
प्रयागराज-बांदा मार्ग : 10

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed