फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time 931 trips of special trains were made in NCR, number of passengers increased

Railway News : इस बार एनसीआर में स्पेशल ट्रेनों के लगे 931 फेरे, यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

Mon, 18 Aug 2025 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

महाकुंभ के दौरान रिकॉर्ड बनने के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने इस बार गर्मियों में भी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एनसीआर के प्रयागराज, आगरा व झांसी मंडल में स्पेशल ट्रेनों के 931 फेरे लग चुके हैं।

विज्ञापन
This time 931 trips of special trains were made in NCR, number of passengers increased
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के दौरान रिकॉर्ड बनने के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने इस बार गर्मियों में भी बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एनसीआर के प्रयागराज, आगरा व झांसी मंडल में स्पेशल ट्रेनों के 931 फेरे लग चुके हैं। एनसीआर में यात्रियों की संख्या में भी 8.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


एनसीआर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में तमाम उपलब्धियां हासिल कीं। यात्री और विविध अर्जन में पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 3.64 प्रतिशत और 83.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अत्याधिक भीड़ वाली अवधि के दौरान स्पेशल ट्रेनों के 931 फेरे हुए। इसके अलावा 44 ट्रिप के लिए विभिन्न ट्रेनों में स्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए। विभाग की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य से 4.7 प्रतिशत अधिक यानी 272 करोड़ रुपये का कबाड़ बेचा गया।
विज्ञापन


वर्तमान वित्तीय वर्ष में जुलाई के अंत तक ही 75 करोड़ का स्क्रैप बेचा जा चुका है। पिछले वित्त वर्ष में 831 किलोमीटर रूट पर कवच प्रणाली स्थापित की गई। इसके अलावा तीसरे फेज वाले 125 रेल इंजनों में कवच उपकरण लगाए गए और 13 स्टेशनों पर फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed