{"_id":"68894673b7d6cfd3cc0832b4","slug":"third-time-maa-ganga-bath-to-shri-bade-hanuman-ji-prayagraj-sangam-flood-update-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान जी को कराया अमृत स्नान, फिर गहराया बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान जी को कराया अमृत स्नान, फिर गहराया बाढ़ का खतरा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:14 PM IST
सार
Prayagraj Sangam : मंगलवार नाग पंचमी को मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान जी को अमृत स्नान कराया। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक महीने के भीतर तीसरी बार तीन बार गंगा हनुमान जी को स्नान कराया है। इसी के साथ संगमनगरी में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। हालांकि गंगा और यमुना का जलस्तर अभी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है।
विज्ञापन
1 of 5
मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमानजी को अमृत स्नान कराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मंगलवार नाग पंचमी को मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान जी को अमृत स्नान कराया। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक महीने के भीतर तीसरी बार तीन बार गंगा हनुमान जी को स्नान कराया है। महंत बलवीर गिरी ने बताया कि मां गंगा ने तीसरी बार हनुमान जी को अमृत स्नान कराया है। बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान किया था। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे।
15 जुलाई दिन मंगलवार को दिन में करीब चार बजे पहली बार मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश किया था। महंत बलवीर गिरि ने विशेष आरती कर मां गंगा का स्वागत किया। दो दिन बाद जलस्तर घटने के बाद मां गंगा 17 जुलाई बृहस्पतिवार को मंदिर से प्रस्थान कर गईं और साफ-सफाई के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।
कुछ ही घंटे के बाद बृहस्पतिवार की रात को 2.15 बजे जलस्तर बढ़ने के बाद गंगाजी ने पुन: मंदिर में पहुंचकर बजरंग बली को स्नान कराया। बृहस्पतिवार को दिन में मां ने प्रस्थान किया। इस तरह देखा जाए तो श्री बड़े हनुमानजी पहली बार दो दिन और दूसरी बार आठ दिन तक जल शयन में रहे। तीसरी बार नाग पंचमी को तीसरी बार माँ गंगा ने हनुमान जी को स्नान कराया है। महंत बलवीर गिरी ने विधि विधान से मां गंगा और बजरंगबली का पूजन अर्चन किया।
2 of 5
मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमानजी को अमृत स्नान कराया।
- फोटो : अमर उजाला।
संगमनगरी में फिर गहराया बाढ़ का संकट
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा फिर गहराने लगा है। मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। नैनी में यमुना में 81.63 मीटर पर पहुंच गई, जो खतरे के निशान से 3.10 मीटर नीचे है। वहीं गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.54 मीटर, छतनाग में 81.01 मीटर और बक्सी बांध में 81.61 मीटर दर्ज किया गया।
चार घंटे में जलस्तर में 8 से 16 सेंटीमीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ता पानी चिंता का विषय बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक जलस्तर में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि खतरे के निशान को पार नहीं करेगी। वहीं प्रशासन की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।
3 of 5
मां गंगा के श्री बड़े हनुमान मंदिर में तीसरी बार पहुंचने पर पूजन करते महंत बलवीर गिरि।
- फोटो : अमर उजाला।
मां गंगा के श्री बड़े हनुमान मंदिर में तीसरी बार पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि महाराज ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया। इसके बाद हनुमानजी की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां गंगा के तीसरी बार हनुमान मंदिर में प्रवेश करने पर पूजन करते महंत बलवीर गिरि।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसा पहली बार हुआ है जब पवित्र श्रावण माह में तीन बार श्री बड़े हनुमानजी का जल शयन हुआ है। मंदिर में गंगा जी के प्रवेश करते ही जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
हनुमानजी के विग्रह की होगी पूजा
5 of 5
मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान मंदिर में किया प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला।
मां गंगा के श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश करने के बाद जयकारे गूंज उठे। भक्तों के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। जल शयन के दौरान हनुमानजी का विग्रह राम जानकी मंदिर के पास रखकर नियमित श्रृंगार और पूजन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।