फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves broke the shutters of two shops and stole jewellery worth lakhs.

Prayagraj News: दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों के गहने उठा ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the shutters of two shops and stole jewellery worth lakhs.
सरंगापुर बाजार में नए साल की पूर्व संध्या पर दो सराफा दुकानों का शटर तोड़कर चोर लाखों के गहने उठा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सोनी पुत्र नेबू लाल निवासी चंपतपुर ने सरंगापुर बाजार में ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात भूपेंद्र दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर शटर काटकर चोर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। आसपास के लोगों ने सुबह दुकान का शटर कटा देखा तो दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दो लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

भूपेंद्र सोनी के ठीक सामने बगबना निवासी लकी सोनी की भी ज्वेलरी की दुकान है। चोर उनकी दुकान का शटर काटकर 35 हजार के गहने उठा ले गए। चोरी की दोनों घटनाएं दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी सोनी ने भी पुलिस से शिकायत की है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी दुकानों में चोरी हुई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed