फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thief gang busted, six members arrested

Prayagraj News: चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह सदस्य गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thief gang busted, six members arrested
मीरगंज। थाना पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चार पहिया वाहन और दो बाइकों के साथ नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। दो तमंचे व एक चाकू भी मिला अंधेरे का फायदा उठाकर छह अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

29 दिसंबर को मोहल्ला सराय खाम निवासी बुंदन के घर का ताला तोड़कर चोर कई लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। वहीं, 31 दिसंबर को हुरहुरी गांव में तुलाराम, प्यारेलाल और सुंदरलाल के घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात तिलमास रोड पर मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग एक कोचिंग सेंटर के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा जबकि उनके छह अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। मौके पर पुलिस को एक ईको गाड़ी और एक पिकअप के साथ दो बाइकें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर दो आरोपियों के पास से तमंचे और एक आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना असदनगर निवासी सलमान, अमशुल, महताब, गुड्डू, इंतजार और अल्ताफ बताया। फरार साथियों के नाम असदनगर निवासी शमशुल, इकबाल, मोहम्मद हसन, राहुल वाल्मीकि और सुरेंद्र तथा मंसूर निवासी रूलिया थाना बिशारतगंज बताया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों ने मीरगंज और हुरहुरी गांव में चोरी की वारदात कबूल कर ली। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया सभी आरोपी शातिर चोर हैं। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed