फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be no reservation for journeys less than 400 km in the sleeper Vande Bharat train.

Prayagraj : स्लीपर वंदे भारत में 400 किमी से कम के सफर का नहीं होगा आरक्षण

Mon, 19 Jan 2026 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 06:40 PM IST
सार

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में अगर किसी को सफर करना है तो उससे न्यूनतम 400 किलोमीटर का किराया लिया जाएगा। भले ही यात्री 100 किमी की यात्रा करे लेकिन उसे भुगतान 400 किमी का ही करना होगा।

विज्ञापन
There will be no reservation for journeys less than 400 km in the sleeper Vande Bharat train.
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में अगर किसी को सफर करना है तो उससे न्यूनतम 400 किलोमीटर का किराया लिया जाएगा। भले ही यात्री 100 किमी की यात्रा करे लेकिन उसे भुगतान 400 किमी का ही करना होगा, क्योंकि ट्रेन में 400 किमी से कम के सफर का आरक्षण नहीं होगा। इस ट्रेन में आरक्षण के लिए रेलवे डिजिटल पेमेंट को वरीयता दे रहा है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई यात्री अपनी टिकट बुक करवाता है और किन्हीं कारणों से वह अपनी यात्रा निरस्त कर रहा है तो उसका रिफंड 24 घंटे के भीतर ही आ जाएगा।
विज्ञापन


स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने के बाद अब इसके संचालन की नियमित तिथि का इंतजार किया जा रहा है। दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने देश की पहली स्लीपर वंदे भारत को रही झंडी दिखाई है। निकट भविष्य में स्लीपर वंदे भारत का संचालन दिल्ली से प्रयागराज होते हुए हावड़ा एवं गुवाहाटी तक हो सकता है। इस बीच रेलवे बोर्ड ने स्लीपर वंदे भारत के किराये की तालिका जारी की है।
विज्ञापन


15 जनवरी को रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग प्रवीण कुमार की ओर से जारी पत्र में स्लीपर वंदे भारत को लेकर कुछ नए नियम भी जारी करने की बात कही गई है। इसमें बताया गया है कि इस ट्रेन में 12 वर्ष से कम उम्र का बच्चा बिना अलग बर्थ के यात्रा कर रहा है तो सिस्टम उपलब्धता के अनुसार निचली बर्थ ही आवंटित होगी। इसमें 400 किमी तक की यात्रा के लिए एसी थ्री का किराया 960, एसी टू का 1240 और एसी फर्स्ट का 1520 रुपये निर्धारित किया गया है। 1000 किमी की यात्रा करने पर यह दर क्रमश: 2400, 3100 और 3800 रुपये रहेगी। पत्र में यह भी बताया गया है कि इसमें बुकिंग खुलते ही सारी उपलब्ध बर्थ दिखने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed