फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be five per cent quota Diwyangon

पांच फीसदी हो जाएगा दिव्यांगों का कोटा 

Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
There will be five per cent quota Diwyangon
आरक्षण
दिव्यांगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में उनके लिए कोटा बढ़ाया जाएगा। उन्हें तीन फीसदी की जगह पांच फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं उनके लिए नया एक्ट भी लाया जा रहा है, जिसमें विकलांगता की पहचान सात से नहीं बल्कि 19 प्रकार से की जाएगी। इसका लाभ दुर्घटना का शिकार होने वाले, थैलीसीमिया, एनीमिया की वजह से विकलांग होने वालों को मिलेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य आयुक्त विकलांग डॉ. कमलेश कुमार पांडेय ने दी। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुगम भारत योजना के अंतर्गत देश के प्रत्येक शहरों में 100 भवन बनाए जाएंगे जिसमें दिव्यांगों के लिए रैंप एवं लिफ्ट होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने दो करोड़ 68 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इसके अलावा बड़े भवनों को बनाया ही नहीं जाएगा, जिसमें दिव्यांगों के लिए व्यवस्था न की जाए। मुख्य आयुक्त ने दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं और शिकायतों को दूर करने वाले ई-मेल की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि कॉकलियर इंप्लांट के लिए सरकार छह लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। अब तक 350 मूक बधिरों को काकलियर इंप्लांट कराने का लाभ दिया जा चुका है। इस साल पांच सौ मूकबधिरों को यह सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नेत्रदान के प्रति जागरूकता करने की जरूरत बताई। कहा कि इससे अंधता को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। उन्होंने कई प्रदेशों के नाम भी लिए। दिव्यांगों के लिए काम करने वाले एनजीओ की संख्या भी बताई। बातचीत के दौरान उन्होंने कई और जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed