फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be additional police force on Shastri bridge today

Prayagraj News: आज शास्त्री पुल पर रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be additional police force on Shastri bridge today
विज्ञापन

सावन माह के दूसरे सोमवार को प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वाहन चालकों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शास्त्री पुल पर पहले सोमवार की तरह सुबह और शाम को 10-10 टीमें भी मौजूद रहेंगी।
यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए शास्त्री पुल समेत पूरे रूट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सोमवार को देखते हुए मनकामेश्वर, नागवासुकि, शिव कचहरी, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, नाथेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बसों और भारी वाहनों को इन रास्तों से गुजरना होगा
1- कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले भारी वाहन कानपुर, रामादेवी, जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग, बदरका, अचलगंज, बीघापुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर व वाराणसी के तरफ से जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- कौशाम्बी के तरफ से आने वाले वाहन प्रयागराज बाईपास से सोरांव कट से उतरकर भुपियामऊ (प्रतापगढ़), मुगराबादशाहपुर, मछलीशहर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
3- लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
4- प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन प्रतापगढ़, मछलीशहर, जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
5- रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मनगवां, हनुमना से मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी जाएंगे।
6- रीवा से लखनऊ, कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
7- चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन राजापुर, कौशाम्बी, कोखराज होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed