फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was never a place to sit, now there is desolation

Prayagraj News: कभी बैठने तक की जगह नहीं थी, अब छायी वीरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
There was never a place to sit, now there is desolation
प्रयागराज एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बीते कई दिनों से बंद है। अमर उजाला
एक समय ऐसा भी था जब यात्रियों को एयरपोर्ट पर बैठने तक की जगह नहीं मिलती थी। तमाम लोग फर्श पर ही बैठ जाते थे। अब उसी जगह वीरानी छायी हुई है। महाकुंभ से पहले 231 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया टर्मिनल 28 फरवरी के बाद से बंद है। यहां से एक भी विमान की आवाजाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसी टर्मिनल बिल्डिंग के सहारे महाकुंभ के दौरान 24 घंटे विमानों का आवागमन हुआ। महाकुंभ संपन्न होने के साथ ही जहाजों का मेला भी उड़ गया। शनिवार एक मार्च से प्रयागराज एयरपोर्ट से चुनिंदा शहरों के लिए ही सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। स्पाइस जेट, स्टार एयर एवं एयर इंडिया ने 28 फरवरी को ही अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया। एलाइंस एयर अब दिल्ली की एक नियमित और बिलासपुर की सप्ताह में दो दिन उड़ान संचालित कर रहा है। वहीं, इंडिगो की बंगलूरू और मुंबई जाने वाली उड़ान जो हर रोज संचालित हो रही थी उसके भी फेरे अब घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य शिवशंकर सिंह का कहना है कि मेरी समझ में ही नहीं आ रहा है कि जब एयरपोर्ट से मात्र पांच-छह शहरों के लिए ही विमान सेवा देनी है तो करोड़ों खर्च करके नया टर्मिनल क्यों बनाया गया। एक अन्य सदस्य विक्रमजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि यहां रात के समय विमान संचालन के लिए आवश्यक उपकरण है। लेकिन, रात्रिकालीन सेवा ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

जनवरी-फरवरी में 5.94 लाख तो मार्च-अप्रैल में अब तक 81 हजार का आवागमन
- जनवरी में 1.23 लाख यात्रियों की विमानों से आवाजाही हुई। फरवरी में यह आंकड़ा बढ़कर 4.71 लाख पहुंच गया। दो माह में यहां 5.94 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। वहीं, मार्च में आंकड़ा गिरकर 56,027 पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल 25 में 17 अप्रैल तक 25 हजार यात्रियों की ही आवाजाही हुई है। इस तरह से मार्च-अप्रैल में 81 हजार यात्रियों का ही एयरपोर्ट में आवागमन हुआ।

विमानन कंपनियों से कहा गया है कि वह एयरपोर्ट से कुछ अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करें। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां से कुछ नई उड़ान शुरू हो सकती है।
मुकेश उपाध्याय, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed