{"_id":"68a388ab588861ef9e0a1315","slug":"there-was-grief-of-hussein-in-every-eye-allahabad-news-c-407-1-nan1011-6135-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हर आंख में था गम हुसैन का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हर आंख में था गम हुसैन का...
विज्ञापन
लालगोपालगंज में चेहल्लुम के अवसर पर कर्बला में पहुंचाए गए ताजिए
जब कट गया सर हुसैन का, हर आंख में था गम हुसैन का। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम सोमवार को लालगोपालगंज में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए मातमी अंजुमनों ने ताज़िया जुलूस निकाला, जिसमें शामिल हजारों की भीड़ ने नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया।
सोमवार दोपहर से आयोजन शुरू होकर सूरज ढलने तक चला। नगर के निन्दूरा, जहीदपुर, इमामगंज, खानजहानपुर, रजागंज, मुनव्वर अली का पूरा, लाल बाबा, इदिया का पूरा, अधारगंज, उमरावगंज, लाला का पूरा और रावां जैसे इलाकों के अलावा प्रतापगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे बिहरिया, बरना, बरौंधा, मलाका, रजाकपुर, बडूपुर, कैमा और जैसावां से भी हुसैनी अंजुमनें जुलूस के साथ पहुंचीं।
जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने जंजीरों और छुरियों से मातम किया, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। सभी जुलूस लालगोपालगंज स्थित कर्बला मैदान पहुंचे, जहां ताजियों पर चढ़ाए गए फूलों को दफन कर शहीदों को सलाम पेश किया गया। जुलूस को संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसीपी जंगबहादुर यादव आरएएफ और पीएसी के जवानों के साथ लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। आयोजन की अगुवाई सभी अंजुमनों के ताजियादार और पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम संपन्न होने पर उन्होंने एसीपी जंगबहादुर, इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कर्बला मैदान में लगा मेला, बच्चों ने उठाया आनंद
शहीदान-ए-कर्बला के चेहल्लुम के मौके पर लालगोपालगंज का कर्बला मैदान मेले में तब्दील हो गया था। मातमी जुलूस के अलावा यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें और झूले लगे थे, जिन्होंने आने वालों को आकर्षित किया। नकाबपोश महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ कर्बला पहुंचकर विभिन्न झूलों और खाने-पीने की चीजों जैसे चाट और चाऊमीन आदि का आनंद लिया। वहीं यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बना, जिसमें सभी समुदाय के लोग एक साथ शामिल हुए।