फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was easy access to the path of JEE

आसान हुई जेईई में प्रवेश की राह

Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was easy access to the path of JEE
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से देश के सभी आईआईटी, एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए बारहवीं के अंकों को वरीयता देने के फैसले के बाद यूपी बोर्ड ने अपनी पहली परीक्षा में छात्रों को जमकर नंबर बांटे। सीबीएसई, आईसीएसई और देश के अन्य बोर्ड की तुलना में कम अंक देने के लिए कुख्यात यूपी बोर्ड ने इस बार 87.99 फीसदी विद्यार्थियों को पास कर दिया। बोर्ड की ओर से छात्रों को अच्छा नंबर मिलने के बाद अब यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए जेईई की राह आसान हो गई।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परीक्षकों एवं मूल्यांकन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया था कि छात्रों को हर स्टेप पर नंबर दिए जाएं। इसका असर दिखा और छात्रों को गणित में 96.06, अंग्रेजी में 97.51, केमेस्ट्री में 90.01, फिजिक्स में 90.28 एवं हिन्दी में 95.67 फीसदी अंक मिले। छात्रों को इतने अधिक अंक मिलने के बाद अब इंजीनियरिंग में प्रवेश की राह आसान हो गई है। बोर्ड ने हिन्दी, अंग्रेजी सरीखे विषयों में भी मनमाने अंक देकर जेईई में शामिल होने वाले छात्रों की राह आसान कर दी है। इस बार मूल्यांकन में लचीला रवैया अपनाए जाने के बाद रिजल्ट  87.99 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed