{"_id":"580684614f1c1b642e7040cf","slug":"there-was-agreement-on-the-allocation-of-land-around-in-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन आवंटन पर खाक चौक में नहीं हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन आवंटन पर खाक चौक में नहीं हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
महाकाली में पट रहा भूस्खलन के साथ निकला मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। माघ मेले में जमीन आवंटन को लेकर खाक चौक व्यवस्था समिति में दोफाड़ हुए गुटों के बीच प्रशासन समझौता करा पाने में फिलहाल नाकाम रहा। हालांकि अन्य बिंदुओं पर दोनों गुटों के बीच सहमति बन गई है लेकिन जमीन आवंटन के मसले पर तनातनी बरकरार है। एक गुट पिछले साल की तरह भूमि आवंटन की प्रक्रिया लागू कराना चाहते हैं तो दूसरा गुट पूर्व की भांति जमीन बांटने पर अड़ा है। इस मसले पर फैसला अब मेला सलाहकार समिति पर छोड़ दिया गया है। जल्द ही समिति की बैठक होगी और इस मसले पर निर्णय लिया जाएगा। अगर इसके बाद भी समझौता नहीं होता है तो माघ मेले में भूमि आवंटन को लेकर हंगामे की आशंका बनी रहेगी।
खाक चौक व्यवस्था समिति के एक गुट का माधोदास और दूसरे गुट का संतोष दास सतुबा बाबा नेतृत्व कर रहे हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी माघ मेला आशीष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान दोनों लोग मौजूद थे। पहला मुद्दा उन 55 मुकामधारियों से जुड़े विवाद को लेकर उठा, जिनका नाम अब तक दस्तावेजों में नहीं चढ़ सकता है। बैठक के दौरान सभी 55 मुकामधारियों को नाम दस्तावेजों में चढ़ाए जाने पर दोनों गुटों के बीच सहमति बनी। इसके अलावा 25 मामले वरासत के थे। इस मामलों में गुरुओं के नाम तो दस्तावेजों में चढ़े हैं लेकिन उनके उत्तराधिकारियों के नाम नहीं चढ़ाए गए। इनमें से 17 के नाम चढ़ाए जाने पर सहमति बनी। चार को जांच के लिए रख लिया गया और चार अन्य मामले फर्जी पाए गए।
मुख्य मुद्दा जमीन आवंटन को लेकर था। इस पर चर्चा शुरू होतेे ही बैठक हंगामेदार हो गई। माधोदास की मांग थी कि मेले में खाक चौक को भूमि आवंटन पूर्व की भांति किया जाएगा। यानी भूमि माधोदास को दी जाए और वह खुद मुकामधारियों को जमीन आवंटित करें जबकि संतोष दास सतुआ बाबा की मांग थी कि पिछले साल की तरह प्रशासन सीधे अपने स्तर से मुकामधारियों को जमीन आवंटित करे। इस मसले पर दोनों पक्ष अड़ गए और समझौता नहीं हो सका। प्रभारी अधिकारी माघ मेला आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस पर निर्णय मेला सलाहकार समिति की बैठक में लिया जाएगा। वहीं, माधोदास का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।