फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was a lot of shopping in the International Trade Fair, people took selfies with Minister Nandi.

NCZCC : इंटरनेशनल व्यापार मेला में हुई खूब शॉपिंग, लोगों ने मंत्री नंदी संग ली सेल्फी

Mon, 26 Feb 2024 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 04:28 PM IST
सार

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में लगे सौ से ज्यादा विभिन्न प्रोडक्ट के स्टॉल लगे हुए हैं। फीता काटने के बाद मंत्री नंदी बारी-बारी से तकरीबन सभी स्टॉलों पर गए। वहां उन्होंने तमाम चीज की खरीदारी भी की।

विज्ञापन
There was a lot of shopping in the International Trade Fair, people took selfies with Minister Nandi.
एनसीजेडसीसी ने व्यापार मेले का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दी प्लानर और अमर उजाला की ओर से इंटरनेशनल व्यापार मेला का सूबेे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फीता काटकर रविवार को भव्य शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षक प्रोडक्ट एवं बेहतर ऑफर को देखकर मंत्री नंदी ने भी वहां कई स्टॉलों से खरीदारी की। इस दौरान तमाम लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंत्री नंदी ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि अंतर्राष्ट्रीय मेले में एक ही छत के नीचे प्रयागराज वालों को ढेर सारे उत्पाद ऑफर के साथ मिल रहे हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन





उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में लगे सौ से ज्यादा विभिन्न प्रोडक्ट के स्टॉल लगे हुए हैं। फीता काटने के बाद मंत्री नंदी बारी-बारी से तकरीबन सभी स्टॉलों पर गए। वहां उन्होंने तमाम चीज की खरीदारी भी की। अफगानिस्तान से 50 से ज्यादा वैरायटी के मेवे को लेकर पहुंचे युवाओं से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने वहां कई किस्म के मेवे भी खरीदे। इस दौरान उन्होंने मेले में मैसूर, दिल्ली, राजस्थान से आए फर्नीचर की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इन फर्नीचरों की क्वालिटी और डिजाइन अच्छी लगी। एक फर्नीचर के स्टॉल में लगे रजवाड़ा झूले का भी उन्होंने लुत्फ उठाया। इस दौरान वहां समाजसेवी अशोक जैन ने तमाम शायरी भी सुनाई। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। मेले में आए बहुत से बच्चों को उन्होंने दुलारा भी। वहां राजस्थानी पकवान भी उन्होंने चखा। इस दौरान दी प्लीनर के सनी सिंह ने वहां सभी स्टॉलों में मिलने वाले प्रोेडक्ट की खूबियों के बारे में जानकारी दी। वहां तमाम प्रोडक्ट देखकर मंत्री नंदी ने प्रसन्नता जाहिर की।

मेले में डा. एसपीएस चौहान आदि के साथ तमाम गणमान्य लोगों ने शॉपिंग की। उधर रविवार होने की वजह से मेले में खासी भीड़ उमड़ी। सहालग सीजन को देखते हुए बहुत से लोगों ने वहां फर्नीचर आदि की भी बुकिंग करवाई। दिल्ली से आए अर्बन वुड स्टॉल में बताया गया कि वहां सोफा कम बेड की आकर्षद रेंज उपलब्ध है। इस प्रदर्शनी में घर को नया लुक देने के लिए कार्विंग सोफा, डाइनिंग टेबल, बेड का सुंदर और अद्भुत संग्रह है। यहां विशेष ऑफर के तहत फैक्टरी प्राइज में ही इसे बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed