{"_id":"6876b63d0c4b923668005afc","slug":"there-was-a-dispute-between-children-over-sitting-on-the-seat-in-the-school-bus-there-was-a-ruckus-at-the-police-station-allahabad-news-c-407-1-sald1007-4896-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्कूल बस में सीट पर बैठने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्कूल बस में सीट पर बैठने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
स्कूल की बस में सीट पर बैठने को लेकर बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया, परिजन पहुंचे तो बात और बढ़ गई। बस चालक गाड़ी लेकर फूलपुर थाने पहुंचे। जहां घंटों हंगामा होता रहा और अफरातफरी का माहौल रहा। फूलपुर पुलिस ने मामला थरवई थाने का बताकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को छोड़ने के लिए दोपहर बाद फूलपुर आ रही थी। इसी बीच सीट पर बैठने को लेकर कुछ बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक छात्रा ने विवाद के बीच घर वालों को जानकारी दे दी। जिससे परिजन मौके पर पहुंचे और बस में चढ़कर मारपीट करने लगे।
घटना के बाद चालक बच्चों से भरी बस लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। छात्र-छात्राओं के परिजन भी थाने पहुंच गए। जहां काफी देर तक फूलपुर कोतवाली परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही स्कूल की प्रिंसिपल भी फूलपुर कोतवाली पहुंची और बच्चों को समझा बुझाकर घर भेजते हुए बच्चों के साथ बस में हुई घटना से संबंधित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन, फूलपुर पुलिस ने यह कहते हुए तहरीर लेने से मना कर दिया कि मामला थरवई थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
इस संबंध में फूलपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर द्वितीय सचिंद्र यादव ने बताया कि बस में बच्चों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। बच्चे कोतवाली पहुंचे, लेकिन मामला थरवई थाना क्षेत्र का होने की वजह से उन्हें संबंधित थाने भेज दिया गया।