फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no water from the tap, only money.

Prayagraj News: नल से पानी नहीं, सिर्फ पैसा ही बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
There is no water from the tap, only money.
कौड़िहार ब्लॉक के 28 गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए शासन ने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए। इसके बावजूद इन गांवों की करीब 28 हजार की आबादी को पांच साल से पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सरकारी नल से पानी की बूंद तक नहीं गिरी। कौड़िहार बाजार, हथिगहां, नवाबगंज समेत अन्य इलाकों में समस्या ज्यादा गंभीर है। जल निगम की योजना भी आधी-अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले तत्कालीन विधायक विक्रमाजीत मौर्य के प्रयास से जल निगम के पंप का रीबोर कराया गया था। इसके बाद उम्मीद जगी की गांवों में पानी का संकट खत्म होगा लेकिन रीबोर होने के बाद से सप्लाई ठप हो गई। वहीं, गांवों में जल निगम की ओर से अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का काम भी आधा-अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गर्मी में हैंडपंप भी साथ छोड़ रहे हैं। पानी के लिए गांव के दूसरे छोर तक जाना पड़ता है। कई लोगों ने खुद ही बोरिंग करा ली है। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें पानी के लिए दूसरों की दहलीज तक जाना पड़ता है। अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने का काम तीन माह बाद भी पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। पाइप को एक से डेढ़ फीट की गहराई में बिछाया जा रहा है। सड़क की कभी खोदाई हुई तो पाइप के फटने का खतरा रहेगा। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
वर्जन
-- इलाके में पानी की दिक्कत का मामला संज्ञान में है। समय सीमा के अंदर ठेकेदार ने पाइपलाइन डालने का काम पूरा नहीं किया। इससे पानी सप्लाई नहीं हो सकी। पाइपलाइन बिछाने में मानक का ध्यान नहीं रखा गया तो जांच कराई जाएगी। - निरंजन कुमार वर्मा, अवर अभियंता जल निगम कौड़िहार
---------------
कौड़िहार जल निगम से जुड़े गांवों में पानी की जटिल समस्या है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से समस्या का निदान नहीं हुआ। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। कोशिश है कि जल्द ही सभी को पानी मिलने लगे। -गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक फाफामऊ
---------------------
- पिछले पांच साल से हमने सरकारी नल में पानी नहीं देखा। पाइपलाइन डाली जा रही है लेकिन इतनी ऊपर कि सड़क बनते ही वह टूट जाएगी। - पप्पू पासी, ग्राम प्रधान टिकरी

-----------------
- गर्मी में हैंडपंप साथ छोड़ रहे हैं। 28 गांवों की प्यास बुझाने वाली योजना भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ चुकी है। अधिकारियों को हमारी तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। - कुंजन चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed