फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of the house, the family went to the village temple to celebrate Janmashta

प्रयागराज : घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जन्माष्टमी मनाने गांव के मंदिर में गया था परिवार

Fri, 08 Sep 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

गृहस्वामी बृजेश कुमार पुत्र गोकुल ने करछना थाने में दिए तहरीर में कहा है कि वह बृहस्पतिवार की रात को वह गांव के मौजा लोहारी स्थित मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कीर्तन में शामिल होने के लिए गया था। देर रात घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा बक्सा गायब था।
 

विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of the house, the family went to the village temple to celebrate Janmashta
चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के बसही नटका गांव में चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर से लौटे परिजनों को घटना को जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए। खोजबीन के दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर चोरी गया बक्सा बाजरे के खेत से बरामद हुआ। उसमें रखे कीमती सामान और जेवर गायब थे। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गृहस्वामी बृजेश कुमार पुत्र गोकुल ने करछना थाने में दिए तहरीर में कहा है कि वह बृहस्पतिवार की रात को वह गांव के मौजा लोहारी स्थित मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कीर्तन में शामिल होने के लिए गया था। देर रात घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा बक्सा गायब था।
विज्ञापन


बक्से में सोने के तीन लॉकेट, दो अंगूठी, एक तोले का झुमका, सूई-तागा, एक पुल्ली एक नथिया के अलावा चांदी के तीन जोडी पायल, हाफ पेटी, छोटी बच्ची का करधन, पायल, हाथ का चुल्ला के साथ सात हजार रुपये नकद थे। खोजबीन के बाद चोरी गया बक्सा घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजरे के खेत में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। उसमें रखे जेवरात गायब थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed