{"_id":"67e5a38b3083fd13ec0cb3d7","slug":"theft-in-a-jewellery-shop-not-revealed-even-after-72-hours-naini-news-c-407-1-sald1005-804-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का 72 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का 72 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
चोरी का खुलासा न होने से मेजा थाने का घेराव प्रदर्शन करते सर्राफा कारोबारी। संवाद
हाईवे पर जगेपुर के सामने ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी के मामले में पुलिस 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। इससे नाराज आल इंडिया स्वर्णकार समाज व ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मेजा थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान मेजा थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर, दो रोज के अंदर घटना का खुलासा नहीं किया जाता है तो पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रविवार रात जगेपुर स्थित सर्राफा कारोबारी बसंत लाल की ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर नकाबपोश चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस ने आश्वासन दी थी कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा। लेकिन 72 घंटे बाद भी मेजारोड पुलिस को चोरों का क्लू नहीं पता चल सका।
इससे नाराज होकर सर्राफा कारोबारियों ने आल इंडिया स्वर्णकार समाज व ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेजा थाने का घेराव प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है। इसके पहले उरुवा में भी चोरी हुई थी, उसका भी खुलासा नहीं किया जा सका। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि टीम गठित की गई है जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।