{"_id":"67f972889626e498450a20bb","slug":"theft-case-filed-against-three-naini-news-c-254-1-sald1001-103769-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर। उतरांव पुलिस ने देवकली के तहरीर पर महुआ कोठी गांव निवासी राजू, विकास, इंद्रदेव के खिलाफ चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महुआ कोठी गांव निवासी देवकली के घर 21 मार्च की रात नकब लगाकर जेवरात एवं 20 हजार की नकद चोरी कर ली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसीपी हंडिया से न्याय की गुहार लगाई थी।
पति ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
जगतपुर। पुलिस ने खमरिया गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। गांव निवासी जवाहरलाल ने बेटी चंद्रिका कुमारी की शादी वर्ष 2024 में भदोही जिले के थाना सुरियावां, पाली गांव निवासी श्याम धर के बेटे उमेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल जाने के तीन-चार दिन बाद से ही ससुराली कम दहेज मिलने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसे बाद विवाहिता पुलिस आयुक्त प्रयागराज से मिलकर आपबीती सुनाई। जहां उनके आदेश पर पुलिस ने पति उमेश कुमार, ससुर श्यामधर, सास सुशीला देवी, ननद मीनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।