फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   theft at Assistant's registra's house.

हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर लाखों की चोरी

Thu, 11 Apr 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
theft at Assistant's registra's house.
बेखौफ हुए चोर

धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्याय विहार कालोनी सुलेमसराय में हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। वह परिवार के साथ सगाई समारोह में शरीक होने फूलपुर गए थे। नौ अप्रैल की रात जानकारी मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


न्याय विहार कालोनी सुलेम सराय के रहने वाले विजय कुमार कुशवाहा इलाहाबाद हाईकोर्ट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार हैं। उनके ससुराल में नौ अप्रैल को सगाई समारोह था। वह आठ अप्रैल को ही परिवार के साथ फूलपुर चले गए थे। नौ को सगाई समारोह में शामिल होने के बाद विजय के भाई संजय वापस कालोनी में आ गए। उन्होंने देखा कि मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ है। उन्होंने तुरंत विजय को बताया। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद अंदर देखा गया। चोरों ने सभी कमरों को खंगाला था। रात में विजय वापस आ गए।
विज्ञापन


चोर करीब दो लाख नकद और लाखों के जेवरात उठा ले गए थे। अन्य मंहगे सामान भी चोर उठा ले गए थे। आस पास के लोगों का कहना था कि दिन में सब ठीक था। संभवत: चोरों ने शाम होने के बाद चोरी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस पास के इलाकों में पूछताछ की गई। जो लड़के घर से गायब हैं, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। इस मामले में मुखबिरी का भी शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed