फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The work of making every examination center live is incomplete, only 60 percent centers connected to the contr

यूपी बोर्ड : हर परीक्षा केंद्र को लाइव करने का काम अधूरा, कंट्रोल रूम से जुड़े सिर्फ 60 फीसदी सेंटर

Fri, 02 Feb 2024 11:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 11:32 AM IST
सार

बोर्ड ने पारदर्शी परीक्षा कराने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की त्रिस्तरीय निगरानी कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत क्षेत्रीय कार्यालयों, बोर्ड मुख्यालयों और लखनऊ स्थित निदेशालय में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 23 जिलों में कुल 2,408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
The work of making every examination center live is incomplete, only 60 percent centers connected to the contr
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड के प्रत्येक परीक्षा केंद्र को कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना लक्ष्य से पीछे चल रही है। एक जगह से ही बोर्ड ने 23 जिलों के 2,408 परीक्षा केंद्रों की एक साथ निगरानी के लिए यह सेंट्रल कंट्रोल कमांड सिस्टम तैयार करने की योजना बनाई है, लेकिन परीक्षा सिर पर आने के बावजूद अभी तक सिर्फ 60 फीसदी केंद्र ही इस व्यवस्था से जुड़ सके हैं।बोर्ड परीक्षाओं की तिथि नजदीक आ रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए इस बार केंद्रीय कंट्रोल कमांड सिस्टम बनाने की पहल की है।

विज्ञापन


बोर्ड ने पारदर्शी परीक्षा कराने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की त्रिस्तरीय निगरानी कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत क्षेत्रीय कार्यालयों, बोर्ड मुख्यालयों और लखनऊ स्थित निदेशालय में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 23 जिलों में कुल 2,408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से अब तक 1,442 केंद्रों को ही कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। जबकि 996 केंद्रों को अब तक कंट्रोल रूम से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन


अपर सचिव विभा मिश्रा बताती हैं कि बाकी केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में सभी परीक्षा केंद्रों को कमांड एंड कंट्रोल रूम से संबद्ध कर दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आ चुके हैं, उन्हें समय से विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल विहीन बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से संबद्ध किया जा चुका है। बाकी बचे केंद्र भी जल्दी ही जोड़ लिए जाएंगे। हम पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी कार्य समय से किए जा रहे हैं। - दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

बोर्ड के सचिव ने किया निरीक्षण, नकल विहीन परीक्षा की तैयारियां परखीं

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अभी 40 फीसदी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम से नहीं जोड़ा जा सका है।बोर्ड के सचिव ने इस दौरान अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की। अफसरों को उन्होंने आगाह किया कि सभी विद्यालयों में समय से प्रवेश पत्र और ओएमआर शीट को पहुंचा दिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed