फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The work of installing 20 out of 24 girders on the Ganga Rail Bridge has been completed, the girder weighs 650

प्रयागराज : गंगा रेल पुल पर 24 में से 20 गर्डर लगाने का काम हुआ पूरा, 650 टन वजन का है गर्डर

Fri, 01 Dec 2023 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 06:19 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा प्रयागराज-बनारस रेलमार्ग दोहरीकरण का कार्य के तहत ही इस पुल का निर्माण बीते दो वर्ष से चल रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व यानी जून 2022 में ही गंगा पुल पर झूंसी साइड पहला गर्डर रखा गया था। यहां 25 पिलर पर कुल 24 गर्डर लगाए जाने हैं।

विज्ञापन
The work of installing 20 out of 24 girders on the Ganga Rail Bridge has been completed, the girder weighs 650
प्रयागराज में आरवीएनएल द्वारा गंगा पर बनया जा रहा रेलवे पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे रेल ब्रिज में 24 में से 20 गर्डर लगाए जाने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। अब इस पुल पर चार गर्डर लगाने का ही काम रह गया है। यह कार्य जनवरी 24 तक पूरा होने की बात कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अफसरों ने कही है। इसके बाद परेड और झूंसी साइड मुख्य लाइन से पुल को जोड़ने का कार्य चलेगा।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा प्रयागराज-बनारस रेलमार्ग दोहरीकरण का कार्य के तहत ही इस पुल का निर्माण बीते दो वर्ष से चल रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व यानी जून 2022 में ही गंगा पुल पर झूंसी साइड पहला गर्डर रखा गया था। यहां 25 पिलर पर कुल 24 गर्डर लगाए जाने हैं। वर्तमान समय झूंसी की ओर से 19 एवं दारागंज साइड में एक गर्डर लगा दिया गया है। तकरीबन 500 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण के बाद प्रयागराज से बनारस के बीच ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। साथ ही वहां पहुंचने में भी कम वक्त लगेगा।

विज्ञापन


आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि एक पिलर से दूसरे पिलर को जोड़ने के लिए लगाए जा रहे गर्डर का कुल वजन 650 टन है। वर्तमान समय एक गर्डर लगाने में अधिकतम 20 दिन का समय लग रह है। जनवरी 24 के अंत तक बचे हुए सभी गर्डर लगा दिए जाएंगे। बता दें कि दिवाली तक पुल पर 19 गर्डर लगा दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed