{"_id":"662707e6cc73c5c8010e8217","slug":"the-woman-who-went-to-save-her-daughter-was-beaten-to-death-meerganj-news-c-4-bly1015-386937-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेटी को बचाने गई महिला की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेटी को बचाने गई महिला की पीटकर हत्या
Tue, 23 Apr 2024 06:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज(बरेली)। थाना शाही क्षेत्र के गांव भमोरा में कूड़ा डालने गई युवती के साथ पड़ोसी महिलाओं ने मारपीट की। बेटी को बचाने गई महिला की आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी बेटी क्रांति गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी। वहां पड़ोसी हेमपाल उर्फ बाबूजी की बेटी माया कूड़ा डालने को लेकर गाली-गलौज करने लगी। क्रांति ने विरोध किया तो वह उसे पीटने लगी। माया की मां शांति भी पहुंच गई। दोनों ने मिलकर युवती को पीटा। चीखने पर मोहनलाल व उनकी पत्नी चंपा देवी (55) बेटी को बचाने पहुंचे। आरोपी हेमपाल उर्फ बाबूजी, उनकी पत्नी शांति देवी व बेटी माया ने उनकी पत्नी व बेटी के डंडे मारे।
वह जैसे-तैसे करके मदद की गुहार लगाते हुए भागे। उनकी पत्नी चंपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने शाही थाने में सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहनलाल की तहरीर पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वे घर से फरार थे।
विज्ञापन
कई साल से चल रही रंजिश
- मोहनलाल ने बताया कि आरोपी उनसे काफी समय से रंजिश रखते थे। सन 1979 में 16 बीघा जमीन को लेकर आरोपी के बाबा कल्लू से कोर्ट में मुकदमा चला था। वह मुकदमा जीत गए थे। उसी रंजिश को लेकर आए दिन झगड़ा करते थे। घटना के समय उनका बेटा दिल्ली काम करने गया था। मां की हत्या की सूचना पर वह अपने घर लौटा है। उनकी चार पुत्रियां और एक पुत्र है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।