फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the website of online application is not opening. much problem

ऑनलाइन आवेदन की नहीं खुल रही वेबसाइट, बढ़ी परेशानी

Thu, 21 May 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
the website of online application is not opening. much problem
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वेबसाइट ढंग से काम नहीं कर रही है। इस वजह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के तीन दिन बाद भी महज नौ हजार आवेदन ही आए हैं। अभ्यर्थियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से वेबसाइट की गड़बड़ी दूर करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 18 से 26 मई के बीच आवेदन का समय दिया गया है, इसमें तीन दिन का समय बीत गया परंतु आवेदन प्रक्रिया में तेजी नहीं आ रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि दिन भर बैठे रहने के बाद भी वेबसाइट upbasiceduboard. gov.in पर जब सबमिट किया एरर लिख कर आ गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन 0532 242 1954 हमेशा व्यस्त बताती है। भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई में अब मात्र छह दिन बचे हैं, ऐसे में अभ्यर्थियों को डर सता रहा है कि समय रहते फार्म कैसे पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्र का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट पर एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के हिट करने के कारण लोड बढ़ गया है। उनका कहना है कि वेबसाइट सही तरीके से काम कर रही है, लोड बढ़ने से परेशानी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पांच सौ से अधिक शिकायतें हेल्पलाइन पर आईं, इससे पहले आई शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए अभ्यर्थी साइबर कैफे की खोज में यहां से वहां भटक रहे हैं। लॉकडाउन के चलते साइबर कैफे बंद रहने से अभ्यर्थी घर बैठकर मोबाइल से आवेदन कर रहे हैं। लॉकडाउन में स्कूलों की ओर से चलने वाली ऑनलाइन क्लास के चलते इंटरनेट की स्पीड कम चल रही है, इस कारण से शिक्षक भर्ती की वेबसाइट काम नहीं कर रही है।
शिक्षक भर्ती को लेकर आने वाली परेशानी को लेकर दिन भर अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं। दिन भर कर्मचारियों एवं अधिकारियों से मिलने की जिद करते हैं, कोरोना संकट के दौर में कर्मचारी-अधिकारी लोगों से सीधे मिलने से बच रहे हैं। वह अभ्यर्थियों से हेल्पलाइन पर शिकायत की बात कर रहे हैं, इसके बाद भी कार्यालय आने वाले सीधे अधिकारियों से मिलने की जिद करते हैं। ऐसे में दिन भर कर्मचारी परेशान रहते हैं, उन्हें शिकायतों के निस्तारण का समय नहीं मिल रहा। परिषद सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि दिन भर की मेहनत के बाद पूरा फार्म भरने के बाद जैसे ही उसे सबमिट करते हैं, वेबसाइट ठप पड़ जा रही है। इससे दिन भर की मेहनत बेकार चली जा रही है। साइबर कैफे बंद होने से कुछ अभ्यर्थी सरकारी कार्यालयों में जाकर आवेदन करने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed