फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The way to Shringverpur Dham PHC got lost in the bushes

Prayagraj News: झाड़ियों में गुम हो गया शृंग्वेरपुर धाम का पीएचसी रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The way to Shringverpur Dham PHC got lost in the bushes
शृंग्वेरपुर धाम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुंच मार्ग बगल की झाड़ियों में गुम सा हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र के गेट से लेकर दोनों तरफ करीब डेढ़ सौ मीटर लंबे मार्ग में सिर्फ झाड़ियों ही हैं। इससे अस्पताल मार्ग पर जहरीले जंतु टहलते रहते हैं। जिस वजह से रास्ते से गुजरने में चिकित्साकर्मी व मरीज दोनों को डर लगता है।
विज्ञापन

विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय मार्ग के पास में स्थित है। जहां पहुंचने के लिए ब्लॉक मार्ग से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। अस्पताल में दवा लेने पहुंचे लाई गांव निवासी दशरथ यादव व बूली कहते हैं झाड़ियों से निकलकर विषखोपड़ा मार्ग पर अचानक आ गया। गनीमत रही कि उसने किसी को काटा नहीं।
विज्ञापन

अस्पताल के फार्मासिस्ट कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि पीएचसी में तैनात नर्स कुछ दिनों पहले अस्पताल के सामने पहुंची थी कि उसके ऊपर विषखोपड़ा ने हमला कर दिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भागी। उन्होंने झाड़ियों की कटवाने की मांग उप जिलाधिकारी सोरांव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed