फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The way of victory will be opened from every booth: Siddharthaath

हर बूथ से खुलेगा जीत का रास्ता : सिद्धार्थनाथ  

Sun, 21 Apr 2019 01:29 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
The way of victory will be opened from every booth: Siddharthaath
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आचार संहिता  लगने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को शहर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें।

विज्ञापन


कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उनकी मेहनत से ही पार्टी सभी बूथ जीतेगी। जितने भारी अंतर से बूथ जीतेंगे उतनी ही बड़ी जीत लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगी। सिद्धार्थ नाथ ने यह बातें शनिवार को झलवा स्थित नारायण गेस्ट हाउस में शहर पश्चिमी विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ। ऐसे में इस बार भी मोदी सरकार का बनना तय है। फूलपुर संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल बेदाग रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने सपा बसपा गठबंधन को ठगबंधन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी विधानसभा संयोजक प्रेम नारायण केसरवानी ने किया। इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता,  पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अमरनाथ मौर्य, पवन श्रीवास्तव, राजू राय, रवि केसरवानी, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed