{"_id":"5cf4273cbdec22074363a020","slug":"the-victim-s-body-was-hanged-in-prayagraj-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में हत्या कर फंदे पर लटका दी युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में हत्या कर फंदे पर लटका दी युवक की लाश
Mon, 03 Jun 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाईपुर बाजार में एक युवक की हत्या कर लाश पूर्व माध्यमिक विद्यालय की खिड़की से लटका दी गई। सुबह लाश मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार सुबह करनाईपुर बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की तरफ लोग गए तो वहां खिड़की में बंधी रस्सी से बने फंदे पर युवक की लाश लटकी देखी। मृतक की शिनाख्त करनाईपर के कन्हैयालाल बिंद (48) पुत्र सुलई के रूप में की गई। माना जा रहा है कि ईट-पत्थर से हमलाकर उसे मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद शव खिड़की पर लटका दिया गया। चार भाइयों में दूसरे नंबर का कन्हैया लाल अविवाहित था और मजदूरी करता था।
वह शनिवार शाम बाजार के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। जानकारी पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। इंस्पेक्टर बहरिया संजय कुमार सिंह ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। मौके पर एक खून से सनी ईंट भी मिली। सीओ राजेश्वर सिंह का कहना है कि मृतक के माथे व सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। साथ ही शव की हालत देखकर लगा रहा है कि उसने हत्यारों से संघर्ष भी किया। जांच पड़ताल की जा रही है।