फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The train was announced , did not stay on the reservation

ट्रेन की घोषणा हुई, पर यात्रियों को नहीं मिला रिजर्वेशन

Thu, 22 Oct 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
The train was announced , did not stay on the reservation
इलाहाबाद। मुंबई जाने वाले मुसाफिरों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इलाहाबाद से इस ट्रेन का संचालन 30 अक्तूबर को होना है। सुपर फास्ट श्रेणी की इस ट्रेन में बुधवार को लोग रिजर्वेशन कराने गए तो उन्हें मायूस होना पड़ा। जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर पर बताया गया कि अभी किसी स्पेशल ट्रेन के चलने की फीडिंग पीआरएस में नहीं हुई है। इसे लेकर नाराज रिजर्वेशन कराने आए लोगों ने आज खूब हो-हल्ला भी किया।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे की ओर से मंगलवार को इलाहाबाद से मुंबई के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया। ट्रेन का संचालन 30 अक्तूबर को इलाहाबाद से एवं 31 अक्तूबर को मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से होना है। सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन (गाड़ी संख्या 04115) इलाहाबाद से शाम 5.30 बजे चलेगी जो अगले दिन अपराह्न 3.55 बजे बजे मुंबई पहुंच जाएगी। जबकि मुंबई से गाड़ी संख्या 04116 शनिवार की शाम 5.15 बजे चलेगी जो अगले दिन शाम 5.20 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा इसकी सूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। लोग सुबह रिजर्वेशन कराने के लिए जंक्शन, प्रयाग, इलाहाबाद सिटी, नैनी स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पहुंचे तो वहां उनके हाथ निराशा लगी। यहां बताया गया कि मुंबई स्पेशल नाम की कोई ट्रेन अभी नहीं चल रही है। लोगों ने जब बुकिंग क्लर्क को ट्रेन का नंबर बताया तो बताया गया कि इस ट्रेन की फीडिंग पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक फीडिंग नहीं हो जाती तब तक इसमें रिजर्वेशन संभव नहीं है। इसे लेकर मुंबई स्पेशल में रिजर्वेशन कराने आए लोगों ने खूब हो हल्ला भी किया। लोगों का कहना था कि जब अभी ट्रेन की पीआरएस में फीडिंग नहीं हुई तो रेलवे ने क्यों 30 अक्तूबर को मुंबई स्पेशल चलाने का ऐलान किया। इस बारे में रेलवे अफसरों का कहना है कि पीआरएस में मुंबई स्पेशल की फीडिंग एक दो दिन में हो जाएगी। इसके बाद लोग अपना रिजर्वेशन इस ट्रेन में करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed