फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The town will be immersed in devotion for three days, the Ram Dal will blow the conch shell of the fair

Prayagraj News: तीन दिन तक भक्ति के रंग में रंगेगा कस्बा, रामदल से होगा मेले का शंखनाद

Thu, 26 Mar 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The town will be immersed in devotion for three days, the Ram Dal will blow the conch shell of the fair
लालगोपालगंज में रामनवमी मेला की कुषलता को मां काली के दरबार में मेला पदाधिकारी
कस्बे में भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री चैत्र रामनवमी उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो रहा है। मेले के पहले दिन निकलने वाली रामदल शोभायात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। नगर प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्य तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन




मेला कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार प्रथम दिन रामदल की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग की ओर से जर्जर खंभों एवं लटकते तारों को बदलने का काम किया गया।
विज्ञापन

मेला संचालक गौरवराज अग्रवाल, महामंत्री रानू जायसवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र में विद्युत सजावट के लिए विशेष कंपनियों को बुलाया गया है, जो सजावट को अंतिम रूप दे रही हैं। मेले की भव्यता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुख्यतार अहमद एवं अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मां काली की पूजा कर मांगा आशीष

रामनवमी मेला को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मां काली की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मेला अध्यक्ष राकेश सराफा, महामंत्री रानू जायसवाल, मेला संचालक गौरव अग्रवाल, एचके दास बंगाली, अनूप केसरवानी सेठई, विनय अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed