फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The survey of houses for tax irregularities

टैक्स के लिए मकानों के सर्वे में अनियमितता

Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
The survey of houses for tax irregularities
गृहकर का व‌िरोध करते पार्षद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
व्यावसायिक भवनों के बढ़े गृहकर का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्षदों ने ऐसे भवनों के सर्वे में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है। इस मामले में सर्वदलीय पार्षद एवं पूर्व पार्षदों ने सोमवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान सर्वे रिपोर्ट में अनियमितता एवं एरियर समाप्त कर राहत पहुंचाने की मांग की गई।
विज्ञापन


पार्षदों ने मंडलायुक्त राजन शुक्ला को बताया कि नगर निगम प्रशासन ने व्यावसायिक भवनों के सर्वे रिपोर्ट में व्यापक अनियमितता की गई। इसे ठीक करने के साथ गृहकर एवं जलकर में वित्तीय वर्ष 2014-15 में एवं 2011 से एरियर लगा दिया गया। पार्षदों ने मंडलायुक्त से इसे समाप्त कराने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि बढे़ गृहकर एवं जलकर के मुद्दे पर एक अप्रैल को बुलाई गई सदन की बैठक कोरम के अभाव में अनिश्चितकालीन तक स्थगित कराने के लिए महापौर और नगर आयुक्त जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया कि नगर आयुक्त सदन में नहीं आए बल्कि अपने कैंप कार्यालय में कुछ पार्षदों के साथ बैठे रहे। यह भी आरोप लगाया कि कुछ पार्षदों को देर में आने के लिए भी कहा। कोरम के अभाव में सदन की बैठक स्थगित हो, यह रणनीति महापौर, नगर आयुक्त और कुछ पार्षदों ने बनाई थी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ पार्षदों ने गृहकर, जलकर के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे पार्षदों को उनके वार्ड में 14वें वित्त आयोग एवं अस्थापना निधि से विकास कार्य न होने देने का भय दिखाया गया और मूल बजट 2016 पर विकास करने के नाम पर बैठक बुलाने की मांग पर हस्ताक्षर कराया गया। यह भी पहली बार हुआ जब कोरम के अभाव में बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई। मंडलायुक्त ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद शिव सेवक सिंह, सुशील यादव, अतहर रजा लाडले, किरन जायसवाल, पुष्पा कुशवाहा, चंद्रभूषण सिंह, चंद्रशेखर बच्चा, अमित सिंह, आनंद सिंह, अभय यादव, गणेश केसरवानी, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, अवधेश गुप्ता, मोहम्मद मुस्लिम, चंद्रप्रकाश गंगा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed