फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The student 's throat slit Mnje riders Scotty , student's death

मंझे से स्कूटी सवार छात्र-छात्रा का गला कटा, छात्र की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The student 's throat slit Mnje riders Scotty , student's death
इलाहाबाद। नए यमुना पुल पर बृहस्पतिवार शाम पतंग का मंझा स्कूटी सवार इंटर के छात्र गौरव बनर्जी (17) और छात्रा दिव्यानी (16) के गले में फंस गया। गले में मंझा फंसते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई। दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। मंझे की डोर दोनों का गला काटते हुए निकल गई। खून से लथपथ पड़े छात्र-छात्रा को आनन-फानन में कीडगंज पुलिस की मदद से रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेयोहॉल चौराहे के निकट विनायक अपार्टमेंट के एक फ्लैट मेंरहने वाले अमिताभ बनर्जी शेयर कारोबारी हैं। उनका बेटा गौरव बनर्जी इंटर का छात्र था। गौरव शाम को स्कूटी पर कोचिंग गया था। कोचिंग के बाद वह बैरहना में रहने वाली अपनी दोस्त दिव्यानी जायसवाल के साथ नैनी की ओर से लौट रहा था। नए यमुना पुल से गुजरते समय गौरव और दिव्यानी के गले मेें पतंग का मंझा फंस गया। मंझा दोनों का गला काटते हुए निकल गया। गौरव और दिव्यानी स्कूटी से लड़खड़ाकर सड़क पर गिरे। उन्हें गिरता देख राहगीर भागकर वहां उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों खून से लथपथ तड़प रहे थे। घटना के चलते नए पुल पर खलबली मच गई। वहीं पुल पर जमा पतंगबाजों की भीड़ गायब हो गई। सूचना पर वहां पहुंची कीडगंज पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक खून का अधिक रिसाव हो जाने के चलते गौरव की मौत हो गई। जबकि छात्रा दिव्यानी की हालत नाजुक है। दिव्यानी के गले में गहरा जख्म है। घटना की जानकारी दोनों के घर वालों को मिली तो वे रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। दिव्यानी के पिता प्रदीप जायसवाल का बैरहना में मेडिकल स्टोर है। बेटी को अस्पताल में जख्मी देखकर उनका रो रोकर हाल खराब था। वहीं गौरव के घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव बनर्जी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। अमिताभ पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली गए हुए हैं। रात में उसके माता पिता इन दिनों दिल्ली में है। रात में रिश्तेदारों ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो दिल्ली से इलाहाबाद के लिए चल दिए।

पतंग के मंझे से छात्र की मौत और छात्रा के घायल होने की घटना को लेकर घरवालों और रिश्तेदारों में खासा आक्रोश था। नाराज लोगों ने रामबाग स्थित अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया। उनका आरोप था कि आए दिन नए पुल पर पतंगबाजी के चलते हादसा होता रहता है। इसके बाद भी पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस की लापरवाही के चलते ही आज एक छात्र की मौत हो गई। लोगों का आरोप था कि चाइनीज मंझे से कई लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी पुलिस प्रशासन नहीं चेता। नए पुल पर बाइक से स्टंट करने वाले और पतंगबाजों का जमावड़ा शाम होते ही लग जाता है। कुछ दिन पहले कीडगंज और नैनी पुलिस ने बाइक र्स के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

घटना  की जानकारी होने पर एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र मौके पर पहुंचे। तब तक वहां पतंगबाजी कर रहे लोग गायब हो चुके  थे। एसपी यमुनापार ने आश्वासन दिया कि नए पुल पर पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन से चाइनीज मंझे पर रोक लगाने के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।


शहर में पतंग के मंझे से कई हादसे हो चुके हैं। लगभग पांच साल पहले पानी टंकी पुल पर स्कूटी से कालिंदीपुरम स्थित घर जा रही महिला के गले में मंझा फंसा गया था। गला कटने के चलते रेलवे कर्मी महिला की मौत हो गई थी। लगभग तीन माह पूर्व बैरहना इलाके में दो किशोर मंझे की चपेट में आने से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed