{"_id":"1eb52e3512e4139bf00522fa766ac5e8","slug":"the-strike-raised-concern-of-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल ने व्यापारियों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल ने व्यापारियों की बढ़ाई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टोल टैक्स और टीडीएस के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्ट नगर समेत मुट्ठीगंज, कीडगंज, डांडी स्थित ट्रांसपोर्टरों के गोदामों से माल की डिलेवरी न होने से अब व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है, क्योंकि त्योहार के मद्देनजर व्यापारियों में काफी मात्रा में माल मंगाया है। हड़ताल की वजह से यह माल ट्रांसपोर्टरों के गोदामों में डंप है। व्यापारियों की समस्या यह है कि हड़ताल जल्द खत्म न हुई तो माल बेचना मुश्किल हो जाएगा।
नवरात्र, दुर्गापूजा और उसके बाद दीपावली के मद्देनजर व्यापारियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि से भारी मात्रा में माल मंगाया है। इसमें पूजन सामग्री, कपडे़, ड्राईफ्रूट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, गिफ्ट आइटम, पटाखे आदि शामिल हैं। व्यापारियों का काफी माल ट्रांसपोर्टरों के गोदाम में पहुंच चुका है, लेकिन वहां से डिलेवरी नहीं हो रही है। इसके अलावा ट्रकों के चक्काजाम के कारण उस पर लदा काफी माल बीच में रुक गया है। माल न मिलने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। आमदिनों में शहर और बाहरी इलाकों के ट्रांसपोर्टरों के यहां से प्रतिदिन व्यापारियों को हर तरह के तकरीबन एक करोड़ रुपये के माल की डिलेवरी होती है। त्योहार के मद्देनजर व्यापारियों ने माल ज्यादा मंगाया सो अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन में करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
ट्रकों की हड़ताल के कारण छोटे मालवाहन चलाने वाले और माल की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के सामने अपने परिवार का खर्च चलाने में समस्या खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा का कहना है कि सरकार जब तक मांगें पूरी नहीं करेगी, हड़ताल जारी रहेगी। उधर, प्रयाग परिवहन ट्रांसपोर्ट यूनियन की अमर वैश्य मुन्ना भइया की अध्यक्षता में हुई बैठक में टोल टैक्स का विरोध किया गया। बैठक में परमानंद त्रिपाठी, प्रेमचंद्र जायसवाल, संोमनाथ यादव, गिरीशचंद्र केसरवानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए गाड़ियां की व्यवस्था करना चुनौती
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ट्रकों की हड़ताल के कारण जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव को पूरा कराना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए ट्रक समेत अन्य वाहनों की व्यवस्था करने का आदेश संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को दिया है। हड़ताल के मद्देनजर ऑपरेटरों ने ट्रक को खड़ा कर दिया है। ऐसे में चुनाव के लिए गाड़ी की व्यवस्था करना चुनौती बन गई है। आरटीओ भीमसेन सिंह का कहना है कि गाड़ियां छह अक्तूबर से अधिग्रहित की जानी है। इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों, ट्रक ऑपरेटरों को अधिग्रहण आदेश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके पहले हड़ताल खत्म हो जाएगी। कहा कि हड़ताल न खत्म हुई तो गाड़ियां मिलने में दिक्कत नहीं होगी।