फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The strike affected the turnover of two billion in banks

हड़ताल से बैंकों में दो अरब का कारोबार प्रभावित

Thu, 03 Sep 2015 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Sep 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
The strike affected the turnover of two billion in banks
इलाहाबाद (ब्यूरो)। श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को बैकों में हड़ताल के चलते इलाहाबाद में लगभग दो अरब का कारोबार प्रभावित हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के हड़ताल में शामिल नहीं होने के बाद भी यहां क्लीयरिंग का काम प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी हुई। अधिकांश एटीएम में भी पैसा खत्म हो जाने के कारण बाहर लाइन दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


श्रमिक संगठनों की हड़ताल को आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के समर्थन के बाद यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन का पूरा समर्थन रहा। हड़ताल के दौरान पंजाब नेशनल बैंक संगम प्लेस स्थित शाखा पर विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पर मदन जी उपाध्याय के नेतृत्व में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने श्रमिक संगठनों की मांग का समर्थन किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव के अनुसार 10 करोड़ कामगार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


शहर के सभी बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल में भागीदारी रही। इस कारण से बैंकों में क्लीयरिंग एवं समस्त निष्कासन का काम ठप रहा। सभा में शिवमूर्ति तिवारी, मदन जी उपाध्याय, एसपी दीक्षित, एसबी दुबे, एसबी राय, एसपी शर्मा, राजेश तिवारी, डीबी सिंह, बीके अग्रवाल, बीके रावल, सुधीर कुमार अग्रवाल, एके पोरवार, दिनेश कुमार, राजकपूर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी शर्मा के अनुसार हड़ताल के कारण प्रदेश भर में 250 करोड़ की क्लीयरिंग ठप रही। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स फेडरेशन के अधिकारी हड़ताल पर रहे। मंडलीय सचिव दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह हड़ताल मजदूर विरोधी रवैये के कारण हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने जल्द कर्मचारी विरोधी नीतियों का त्याग नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे।

श्रमिक संगठनों केसमर्थन में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ एवं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पूरी तरह से हड़ताल पर रहा। जिले में सभी डाकघरों में ताले लगे रहे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के मंडल सचिव आशीष चटर्जी, सचिव शंखधर सिंह ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह सफल रही। प्रधान डाकघर पर हुई सभा में जीपी ओझा, टीपी मिश्र, प्रमोद सिंह, प्रमोद राय, राजेश वर्मा, वीके पांडेय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


श्रमिक संगठनों केसमर्थन एवं शिक्षकों को पुरानी पेशन देेने की मांग को लेकर बुधवार को शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रखा। शिक्षक-कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक में पुरानी पेंशन की मांग दोहराई गई। बहिष्कार का समर्थन करने वालों में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के मनोज कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के महेशदत्त शर्मा सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनका संगठन कर्मचारियों केसमर्थन में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed