फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The STF arrested Dilbahar, a criminal carrying a reward of 1 lakh, in Soraon.

Prayagraj News: एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश दिलबहार को सोरांव में पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The STF arrested Dilbahar, a criminal carrying a reward of 1 lakh, in Soraon.
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ट्रक लूट व डकैती करने वाले गिरोह के सरगना और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी दिलबहार खान को शुक्रवार शाम सोरांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के दूल्हूपुर गांव कुल्हीपुर निवासी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात के सूरत में ठिकाना बनाए हुए था। उसके खिलाफ प्रयागराज में अलावा प्रतापगढ़ और आंबेडकरनगर में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 34 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोरांव थाने में वर्ष 2025 में दर्ज प्राथमिकी में दिलबहार खान वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त, प्रयागराज की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी गुजरात में छिपकर रह रहा था। सूचना पर टीम ने प्रयागराज-प्रतापगढ़ रोड स्थित सोरांव बाईपास बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर शाम करीब 6:30 बजे उसे दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2011 से साथियों के साथ लूट, डकैती और हत्या की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मऊआइमा में बैंक मैनेजर नवीन कुमार की गोली मारकर हत्या कर डकैती की घटना में भी दिलबहार और उसके साथियों की भूमिका रही थी।
इस मामले में हत्या और डकैती समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। एसटीएफ के अनुसार, गिरोह ने मऊआइमा में ट्रक चालक और खलासी को असलहे के बल पर बंधक बनाकर ट्रक लूटा था।

प्रतापगढ़ के मानधाता और प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में भी वारदातें की थी। एसटीएफ के मुताबिक, दिलबहार के खिलाफ वर्ष 2011 से 2025 तक प्रयागराज के सोरांव, नवाबगंज, मऊआइमा थाने में 20 एफआईआर, प्रतापगढ़ और आंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में 34 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed