फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The song sung by RPF head constable who made supreme sacrifice went viral

सर्वोच्च बलिदान देने वाले आरपीएफ के हेड कांस्टेबल का गाया गीत हुआ वायरल

Thu, 04 Mar 2021 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
The song sung by RPF head constable who made supreme sacrifice went viral
prayagraj news : आरपीएफ कांस्टेबल ज्ञानचंद्र (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

पांच वर्ष प्रयागराज जंक्शन में भी रही तैनाती, मृतक आश्रित कोटे के तहत पुत्र को मिलेगी नौकरीप्रयागराज। भरवारी रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के लिए आई महिला को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ज्ञानचंद्र द्वारा गाया गया एक गीत बृहस्पवितार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेन को एस्कार्ट देने के लिए प्रयागराज से मानिकपुर तक गए ज्ञानचंद्र ने वहां अपने साथियों के आग्रह पर गीत %  चल गईला छोड़ के हमके,जिंदगी भई सुनसान हो...जा हो चंदा ले आवा खबरिया.... % गाया था। सोशल मीडिया में यह गाना वायरल होने के बाद ज्ञानचंद्र के तमाम साथी गमगीन भी हो गए। 

विज्ञापन

The song sung by RPF head constable who made supreme sacrifice went viral
prayagraj news : आरपीएफ कांस्टेबल ज्ञानचंद्र (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

ज्ञानचंद्र के साथ काम कर चुके उनके साथियों ने बताया कि पिछले वर्ष ही उसका भरवारी के लिए तबादला हुआ था। इसके पूर्व पांच वर्ष उसकी प्रयागराज जंक्शन में ही तैनाती रही। यहां ड्यूटी ीके दौरान पिछले वर्ष श्रमिक स्पेशल को एस्त्रत्त्स्कार्ट देने के लिए वह कुछ जवानों के साथ प्रयागराज से मानिकपुर गए थे। 44 वर्ष के ज्ञानचंद्र को लोकगीत गाने का शौक था, साथियों के आग्रह पर तब उसने एक गीत गाया।

The song sung by RPF head constable who made supreme sacrifice went viral
prayagraj news : ज्ञान सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
उस दौरान उसका एक वीडियो बनाया गया। दो मार्च की रात आत्महत्या के लिए आई महिला को बचाने के दौरान ज्ञानचंद्र ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। महिला सकुशल है लेकिन उसने कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। यह खबर मिलने के बाद जंक्शन पर उसके साथ काम कर चुके एसआई अमित द्विवेदी ने ज्ञानचंद्र द्वारा पिछले वर्ष गाया गीत सोशल मीडिया में शेयर कर दिया।

देखते ही देखते तमाम आरपीएफ कर्मियों ने ज्ञानचंद्र  को याद करने के साथ अपनी श्रद्धांजलि देते हुए तकरीबन पांच मिनट का वह वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। दो बेटों के पिता ज्ञानचंद्र के निधन पर प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएसएसी मनोज कुमार सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। कहा कि उनके जो भी देय हैं उसका जल्द से जल्द भुगतान करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी कहा कि मृतक आश्रित कोटे के तहत उनके एक पुत्र की नौकरी के संबंध में जरूरी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed