{"_id":"613cea556469be5e7114c6f0","slug":"the-selection-board-gave-a-chance-to-update-the-ad-hoc-learning-experience-in-the-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड नेे आवेदन में तदर्थ शिक्षण अनुभव अपडेट करने का दिया मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड नेे आवेदन में तदर्थ शिक्षण अनुभव अपडेट करने का दिया मौका
Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
सार
चयन बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2021 टीजीटी व 02/2021 पीजीटी 2021 के आवेदन पत्र में तदर्थ शिक्षकों को वेतन आहरण की सूचना भरना अनिवार्य था।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2021 के आवेदन पत्र में फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करने अवैतनिक तदर्थ शिक्षकों को शिक्षण अनुभव अपडेट करने का अवसर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 15 सितंबर तक आवेदन पत्र में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सूचना नहीं अपडेट की जा सकती है।
चयन बोर्ड के उपसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2021 टीजीटी व 02/2021पीजीटी 2021 के आवेदन पत्र में तदर्थ शिक्षकों को वेतन आहरण की सूचना भरना अनिवार्य था। इससे कुछ अवैतनिक तदर्थ शिक्षकों ने फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में आवेदन कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय दाखिल याचिका संख्या 827/2021 में प्राप्त आदेश के क्रम में ऐसे तदर्थ शिक्षकों को शिक्षण अनुभव की सूचना प्रदान करने का चयन बोर्ड ने अवसर दिया है।
ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा पोर्टल पर 15 सितंबर तक अपने तदर्थ शिक्षण अनुभव को अपडेट कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान पूर्वक शिक्षण अनुभव अपडेट करें। क्योंकि एक बार सूचना अपडेट होने के बाद संशोधन नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर - 8468007598 पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एक वर्ष शिक्षण पर डेढ़ नंबर का अधिभार अंक मिलेगा। यानी बीस वर्ष की सेवा 30 नंबर का वेटेज मिलेगा।