फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The security agency loggerheads , violence and sabotage

सिक्योरिटी एजेंसी वाले भिड़े, मारपीट और तोड़फोड़

Fri, 24 Jul 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
The security agency loggerheads , violence and sabotage
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लूकरगंज में बृहस्पतिवार सुबह एटीएम में पैसे भरने वाली सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों में टकराव हो गया। मारपीट के बाद गाड़ियों पर धावा बोलकर तोड़फोड कर दी गई। एक कर्मचारी के सिर पर चोट पहुंची। फिर दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


लूकरगंज में एक इंस्पेक्टर के मकान में सिक्योरिटी एजेंसी का दफ्तर है। अभिषेक तिवारी ब्रांच मैनेजर है। पुलिस का कहना है कि एजेंसी के भीतर दो गुट बन गए हैं जिनके बीच लखनऊ और वाराणसी में भी झगड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को यहां भी उनमें टकराव हो गया। किस्सा यह बताया गया कि कंपनी के रुपेंद्र सिंह का तबादला प्रतापगढ़ में मनगढ कर दिया गया है। उसे पता चला कि उसके तबादले के कागजात पर दस्तखत किए जा रहे हैं तो वह अपने साथी चालकों के साथ विरोध करने पहुंच गया। कार्यालय में उनकी ब्रांच मैनेजर अभिषेक से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अभिषेक के भाई सुधांशु ने आकर कर्मचारियों से मारपीट की। इसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने कार्यालय के आसपास खड़ी एजेंसी की कैश ढोने वाली गाड़ियों पर पत्थर मारे जिससे कांच टूट गए। फायरिंग का भी हल्ला मचा जिसके बाद खुल्दाबाद थाने की पुलिस पहुंची और उन सभी को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed