कोरोना की दूसरी लहर युवाओं पर पड़ रही भारी
- स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के 21 से 40 वर्ष की उम्र के लोग सबसे ज्यादा हो रहे संक्रमित
- 51 से 60 की उम्र वालों की संख्या 18 फीसदी और 41 से 50 की उम्र वाले 16 फीसदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की माने तो कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वालों में युवाओं की संख्या सबसे अधिक। तकरीबन 50 फीसदी संक्रमित 21 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र के बीच के लोग हैं। हालांकि कोरोना से जान गंवाने वालों में 40 वर्ष से कम उम्र वालों की संख्या वाले 10 फीसदी हैं। लेकिन, पहली लहर के मुकाबले यह ज्यादा ही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 25 दिनों तक कोरोना संक्रमितों पर अध्ययन किया गया। कुल 44263 संक्रमितों में 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र के बीच संक्रमित होने का आंकड़ा 50 फीसदी पाया गया। इसमें भी सबसे अधिक संक्रमित 31 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की उम्र के बीच के लोग हैं। 27 फीसदी संक्रमित इसी आयु वर्ग के लोग हैं। जबकि 23 फीसदी में 21 वर्ष से 30 वर्ष की उम्र वाले हैं।
18 फीसदी है 51 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की उम्र वाले
कोरोना संक्रमितों में तीसरे स्थान पर 51 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की उम्र के लोग शामिल हैं। आंकड़े के मुताबिक संक्रमित होने वालों में इस आयु वर्ग के लोग 18 फीसदी शामिल हैं। जबकि चौथे स्थान पर 41 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की उम्र के लोग कोरोना की चपेट में आ र हे हैं। इनका हिस्सा तकरीबन 15.83 फीसदी आया है। आठ फीसदी संक्रमित 61 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हो रहे हैं। सबसे कम संक्रमितों की संख्या 10 वर्ष तक के बच्चों की है। उनका आंकड़ा दो फीसदी है जबकि उससे ऊपर यानी 11 से 20 वर्ष की आयु वाले तकरीबन छह फीसदी संक्रमित हो रहे हैं। शहर में चल रहे कोरोना जांच के प्रभारी एसीएमओ डॉ. सत्येंद्र राय कहते हैं कि पहली लहर के मुकाबले इस बार कोरोना सभी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। फिर उसकी उम्र चाहे जो भी है।