फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The scheme launched to supply water left behind broken roads in the villages

Prayagraj News: पानी पहुंचाने निकली योजना, गांवों में छोड़ गईं टूटी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The scheme launched to supply water left behind broken roads in the villages
फूलपुर के भरौटी गांव में बेकार हालत में पड़ी पेयजल टंकी।
हर घर जल योजना फूलपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की प्यास बुझाने में विफल रही है। यह योजना अधूरे काम और बदहाल सड़कों का कारण बन गई है। हैबतपुर गांव के भरौटी, सरायमद और अजेहरा समेत चार गांवों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें जस की तस हैं।
विज्ञापन

टंकी बनकर तैयार है और पाइपलाइन भी बिछा दी गई है। हालांकि, घरों तक पानी नहीं पहुंचा है और नल नहीं लगाए गए हैं। टंकी परिसर में लगे सोलर पैनल, पंप मोटर और पाइपलाइन के कुछ हिस्से चोरी हो गए हैं। हैबतपुर गांव की आबादी लगभग 5950 है। वर्ष 2023 में यहां पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों में पानी पहुंचेगा। लेकिन काम अधूरा छोड़ दिए जाने से यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया है। संबंधित विभाग ने योजना को पूरा करने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की है।
विज्ञापन

लाखों के उपकरण चोरी और बदहाल सड़कें
टंकी परिसर से सोलर पैनल और पंप मोटर समेत कई उपकरण चोरी हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी हुए उपकरणों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। चोरी की घटनाओं के बावजूद परिसर की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। इससे योजना के संचालन की उम्मीद खत्म हो गई है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में नाराजगी और मांगें
खराब रास्तों से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगह ग्रामीण खुद ईंट और मिट्टी डालकर सड़कों को चलने लायक बना रहे हैं। भरौटी निवासी सलीम टाइगर ने बताया कि टंकी बनने के बाद भी पानी नहीं आया। अशफाक अहमद और मोहम्मद इलियास ने कहा कि पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दी गई और नल नहीं लगाए गए। ग्रामीणों ने अधूरे काम को पूरा कराने, चोरी गए उपकरणों की व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

फूलपुर के भरौटी गांव में बेकार हालत में पड़ी पेयजल टंकी।

फूलपुर के भरौटी गांव में बेकार हालत में पड़ी पेयजल टंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed