{"_id":"5942e7a24f1c1bdf5e8b479c","slug":"the-results-of-the-entrance-examinations-of-ivi-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएएलएलबी, बीकॉम, बीपीए और बीएफए की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व घोषित तिथि के अनुरूप परिणाम जारी कर दिए हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को बीए और बीएससी का रिजल्ट भी आना था लेकिन अब बीएससी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 जून और बीए का परिणाम 17 जून को घोषित किया जाएगा। अब तक घोषित परिणाम वेबसाइट ‘www.aupravesh2017.cbtexam.in’ पर अपलोड किए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों ने जिस प्रकिया के तहत प्रवेश पत्र डाउन लोड किया था, उसी के तहत रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में कटऑफ अंक भी निर्धारित किए गए थे जबकि पिछली बार कोई कटऑफ नहीं था और कुछ पाठ्यक्रमों में शून्य अंक वाले भी प्रवेश पा गए थे जबकि कुछ सीटें खाली रह गई थीं। हालांकि कटऑफ लागू होने के बावजूद इस बार परिणाम बेहतर रहे। बीए एलएलबी की विश्वविद्यालय में कुल 126 सीटें हैं। इनमें से छह सीटें इम्पलाइज कोटे की हैं। बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए 3600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से तकरीबन 3500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1980 ने क्वालीफाई किया। सामान्य में 90 और ओबीसी में 80 अंक पाने वाले सफल रहे जबकि एससी-एसटी में शून्य से अधिक अंक पाने वालों को सफलता मिली। इसी तरह बीकॉम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में तकरीबन दो हजार सीटो में प्रवेश के लिए नौ हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से तकरीबन चार हजार ने क्वालीफाई किया। वहीं, बीएफए की 30 सीटों के लिए 380 और बीपीए की 91 सीटों के लिए 350 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। दोनों में तकरीबन 80-80 फीसदी अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को बीएसएसी और शनिवार को बीए प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
00
ये हैं प्रवेश परीक्षाओं के टॉपर्स
बीकॉम
टॉपर-अंक-वर्ग
वरुण मिश्र-205-सामान्य
अंकित यादव-186.5-ओबीसी
अंकिता सचदेवा-184.5-महिला सामान्य
अंकुर कुमार-152.5-एससी
श्रीकृष्ण कुमार गोंड-127-एसटी
00
बीएएलएलबी
टॉपर-अंक-वर्ग
हेम प्रकाश सिंह-209-सामान्य
पद्मजा दुबे-199-महिला सामान्य
अंकित सचान-197.1-ओबीसी
उदय प्रताप सिंह-158.2-एससी
सूरज कुमार-83.5-एसटी
00
बीएफए
टॉपर-अंक-वर्ग
प्रज्ञा पांडेय-219.9-सामान्य
आरती देवी-211.5-ओबीसी
सचिन कुमार-194.5-एससी
दिलीप कुमार-105-एसटी
इविवि ने बृहस्पतिवार को बीए और बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया। बीए तृतीय वर्ष में कुल 6217 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 786 प्रथम श्रेणी, 3698 द्वितीय और 1102 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा 396 विद्यार्थी बैक पेपर देंगे, 97 अनुत्तीर्ण हुए हैं, 73 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे, चार के परिणाम रोके गए और सात के परिणाम तैयार नहीं है जबकि 54 नकल करते पकड़े गए थे, जिनकी कॉपियों का मूल्यांकन नहीं हुआ। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में शामलि 1481 में से 504 प्रथम, 604 द्वितीय एवं 125 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि 47 अनुत्तीर्ण रहे। 184 विद्यार्थी बैक पेपर देंगे। 13 परीक्षा में अनुपस्थित रहे और चार नकल करते पकड़े गए थे।