फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The red cheeks , then blow Gualala

लाल हुए गाल, फिर उड़ा गुलाल

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
The red cheeks , then blow Gualala
होली ‌म‌िलन समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
होली का रंग भले ही छूट गया हो लेकिन इसकी मस्ती और मिठास अब तक बाकी है। रविवार को दर्जन भर संस्थाओं की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बहुरंगी प्रस्तुतियां हुईं तो जुटे लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर प्यार बांटा।
विज्ञापन


खत्री सभा की ओर से कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डेन में ‘झमाझम होली- मिलन समारोह’ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गुलाब के फूलों से होली खेली गई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन, विशिष्ट अतिथि श्यामाचरण गुप्त और पूर्व महापौर जितेन्द्र नाथ चौधरी ने सभी को पर्व की बधाई दी। नीरज मेहरोत्रा ने सामाजिक प्रगति की जानकारी दी। महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मेहरोत्रा ने पर्व की बधाई दी।  अध्यक्ष राजेश चड्ढा ने स्वागत और रामजी कपूर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सत्येंद्र चोपड़ा, अनिल टंडन, दीपक मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन


वीर शिरोमणि रूपन बारी सेवा संस्थान का होली मिलन समारोह सिविल लाइंस में हुआ। संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रावत की देखरेख में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। कार्यक्रम में लल्लू प्रसाद, महेंद्र कुमार रावत, लल्लू वर्मा, हीरालाल, उमाकांत आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग में मॉर्निग वाकर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने उल्लासपूर्ण माहौल में एक दूसरे को बधाई दी। उद्घाटन किशोर वार्ष्णेय ने किया। अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने अध्यक्षता और सतीश केसरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अधिवक्ता यशार्थ ने सभी को अबीर गुलाल लगाया। कार्यक्रम में महासचिव जितेंद्र जायसवाल, शशि वार्ष्णेय, संदीप पटेल, हरिकृष्ण चौरसिया, बसंत लाल आजाद, सियाराम केशरवानी, संदीप केसरवानी आदि उपस्थित थे।


 

आरती की नई किरण सेवा संस्थान की ओर से  मुंडेरा में होली मिलन समारोह में महिलाओं ने होली गीत सुनाए। मुख्य अतिथि केपी ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री कुमार नारायन और विशिष्ट अतिथि मुकेश पाल ने उद्घाटन किया। कायस्थ महासभा युवा के महामंत्री सुमित श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, डॉ. सुशील सिन्हा ने आरती की। संचालन राज श्रीवास्तव ने किया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति ने विद्याधर मालवीय की अध्यक्षता और गुलाबी गैंग ने जिला कमांडर नीलम पाल की देखरेख में उत्सव के तहत खुशियां बांटी। फूलों से होली खेली गई। इसी क्रम में व्यापारी एकता समिति, मिथिला सांस्कृतिक संगम, श्रीचित्रगुप्त वंशज सभा, करेली, भूमिहार ब्राह्मण महासभा, अग्रवाल समाज ,श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) सभा ,प्रादेशिक खरवार सभा आदि की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed